Move to Jagran APP

Closing Bell: बजट से नाखुश रहा Share Market, Sensex 987 और Nifty 318 अंक गिरकर हुआ बंद

Share Market आम बजट 2020 से निवेशक नाखुश दिखाई दिये हैं। यही कारण है कि शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 08:36 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:04 PM (IST)
Closing Bell: बजट से नाखुश रहा Share Market, Sensex 987 और Nifty 318 अंक गिरकर हुआ बंद
Closing Bell: बजट से नाखुश रहा Share Market, Sensex 987 और Nifty 318 अंक गिरकर हुआ बंद

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में देश का आम बजट पेश कर दिया है। इस दौरान बजट में होने वाले ऐलानों का सीधा असर शेयर बाजार पर देखने को मिला है। शेयर बाजार बजट 2020 से नाखुश दिखाई दिया है और यह भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बजट के कारण आज शनिवार को शेयर मार्केट छुट्टी के दिन भी खुला था।

loksabha election banner

Closing Bell: आम बजट 2020 से निवेशक नाखुश दिखाई दिये हैं। यही कारण है कि शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2.43 फीसद या 987.96 अंक गिरकर 39,735.53 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 2.66 फीसद या 318.50 अंक की गिरावट के साथ 11,643.60 पर बंद हुआ है।

3:07 - इस समय पर सेंसेक्स 804 अंक की गिरावट के साथ 39,919 अंक पर ट्रेंड कर रहा था और निफ्टी 258 अंक की गिरावट के साथ 11,703.80 पर कारोबार कर रहा था।

इस समय पर निफ्टी 50 के शेयरो में सबसे ज्यादा गिरावट ITC में 5.97 फीसद, LARSEN & TOUBRO में 5.78 फीसद, ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES में 5.72 फीसद, HDFC में 5.30 फीसद और BAJAJ FINSERV में 5.15 फीसद की गिरावट देखी जा रही थी।

वहीं, निफ्टी 50 के शेयरो में सबसे ज्यादा तेजी TCS में 3.42 फीसद, HINDUSTAN UNILEVER में 2.07 फीसद, TECH MAHINDRA में 1.10 फीसद, INFOSYS में 0.66 फीसद और DR. REDDY'S LABORATORIES में 0.50 फीसद देखी जा रही थी।

2:35 - इस समय पर सेंसेक्स 1.26 फीसद या 511.39 अंक की गिरावट के साथ 40,212.10 पर ट्रेंड कर रहा था। इसी समय निफ्टी 1.81 फीसद या 216.65 अंक की गिरावट के साथ 11,745.45 पर ट्रेंड कर रहा था।

इस समय पर निफ्टी 50 में 4 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 46 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फिनसर्व के शेयर में 5.24 फीसद और सबसे ज्यादा तेजी हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 1.31 फीसद देखी जा रही थी।

1:50 - इस समय सेंसेक्स 719 अंक की गिरावट के साथ 40,003 अंक पर ट्रेंड कर रहा है और निफ्टी 216 अंक की गिरावट के साथ 11,745 पर ट्रेंड कर रहा है। इस समय पर निफ्टी की 4 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 46 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फिनसर्व में 5.24 फीसद देखी जा रही है।

1:35 - निफ्टी 50 के शेयरो में सबसे ज्यादा गिरावट ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES में 4.22 फीसद, LARSEN & TOUBRO में 2.14 फीसद, TATA MOTORS में 3.57 फीसद, BPCL में 3.16 फीसद और SBI में 2.79 फीसद की गिरावट देखी जा रही है।

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें तो सिर्फ एक सूचकांक निफ्टी आईटी को छोड़कर सभी में गिरावट देखने को मिल रही है। सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी रियल्टी में 4.50 फीसद देखने को मिल रही है।

1:23 - शेयर बाजार में अब लगातार गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। इस समय पर सेंसेक्स 353 अंक की गिरावट के साथ 40,369 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 148 अंक की गिरावट के साथ 11,813.85 पर ट्रेंड कर रहा है। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

1:10 - इस समय सेंसेक्स 176 अंक की गिरावट के साथ 40,547 पर ट्रेंड कर रहा है और निफ्टी 50 अंक की गिरावट के साथ 11,906 अंक पर ट्रेंड कर रहा है।

12:35 - सेंसेक्स में गिरावट अब थोड़ी कम हुई है। इस समय सेंसेक्स 0.07 फीसद या 28.96 अंक की गिरावट के साथ 40,694.53 पर ट्रेंड कर रहा है और निफ्टी 0.11 फीसद या 12.65 अंक की गिरावट के साथ 11,949.45 पर ट्रेंड कर रहा है।

इस समय पर निफ्टी 50 के शेयरों में से HINDUSTAN UNILEVER, GAIL, M&M, MARUTI और TCS कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। वहीं, TATA MOTORS, COAL INDIA, LARSEN & TOUBRO, TATA STEEL और ONGC के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही थी।

12:15 - इस समय पर सेंसेक्स में 80 अंक की और निफ्टी में 26 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय पर निफ्टी में शामिल कंपनियों में से HINDUSTAN UNILEVER, GAIL, JSW STEEL, BAJAJ FINSERV और MARUTI कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, NTPC, TECH MAHINDRA, POWERGRID, ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES और ONGC के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो इस समय पर 11 सूचकांकों में से दो सूचकांक हरे निशान पर और 9 सूचकांक हरे निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं। सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 0.53 फीसद और सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मीडिया में 1.60 फीसद देखने को मिल रही है।

12:00 - बाजार इस समय बजट से बड़ी घोषणाओं का इंतजार कर रहा है। इस समय पर सेंसेक्स 0.14 फीसद या 57.85 अंक की बढ़त के साथ 40,781.34 पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.11 फीसद या 13.20 अंक की तेजी के साथ 11,975.30 पर ट्रेंड कर रहा था। इस समय पर निफ्टी में 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ और 26 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।  

11:05 - बजट भाषण शुरू होते ही शेयर बाजार में बढ़त तेज हुई है। इस समय सेंसेक्स 114.61 अंक की तेजी के साथ 40,838.10 अंक पर और निफ्टी 32.55 अंक की तेजी के साथ 11,994.65 अंक पर ट्रेंड कर रहा था।

इस समय पर निफ्टी 50 के शेयरों में से MARUTI, ULTRATECH CEMENT, GAIL, HINDUSTAN UNILEVER और JSW STEEL कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। वहीं, NTPC, TECH MAHINDRA, ONGC, HCL TECHNOLOGIES और POWERGRID के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही थी।

10:45 - इस समय पर सेंसेक्स 68.07 अंक की तेजी के साथ 40,791.56 पर ट्रेंड कर रहा था और निफ्टी 19.70 अंक की तेजी के साथ 11,981.80 पर ट्रेंड कर रहा था। इस समय निफ्टी 50 के 24 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

10:00 - सेंसेक्स 0.01 फीसद या 3.92 अंक की बढ़त के साथ 40,727.37 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 2.65 अंक की बढ़त के साथ 11,964.25 पर ट्रेंड कर रहा है। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेंड कर रहा था।

इस समय पर निफ्टी 50 के शेयरों में से GAIL, HINDUSTAN UNILEVER, JSW STEEL, BAJAJ FINSERV और ULTRATECH CEMENT कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। वहीं, COAL INDIA, TECH MAHINDRA, POWERGRID, NTPC और TATASTEEL के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है।

Union Budget 2020 Nirmala Sitharaman Speech Live Update 

9:27 - शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा है। सेंसेक्स 125.13 अंक की गिरावट के साथ 40,598.36 पर और निफ्टी 52.40 अंक की गिरावट के साथ 11,909.70 पर ट्रेंड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में निफ्टी की 50 कंपनियों में से 15 कंपनियों का शेयर हरे निशान पर और 35 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

इन शेयरों में है सबसे ज्यादा तेजी

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 के शेयरों में से GAIL, HINDUSTAN UNILEVER, DR. REDDY'S LABORATORIES, ITC और BPCL कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

इन शेयरों में है सबसे ज्यादा गिरावट

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में शामिल शेयरों में से POWERGRID, TECH MAHINDRA, TATASTEEL, VEDANTA LIMITED और NTPC के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

ये है सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

शुरुआती कारोबार में 11 सेक्टोरल सूचकांकों में से 5 सूचकांक हरे निशान पर और 6 सूचकांक लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी में 0.74 फीसद और सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में 1.12 फीसद देखी जा रही है।

9:18 - सेंसेक्स 29.69 अंक की बढ़त के साथ 40,753.18 पर खुला है। वहीं, निफ्टी 23.10 अंक की गिरावट के साथ 11,939.00 पर खुला है।

9:10 - प्री ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 30 अंक की बढ़त

प्री ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 0.07 फीसद या 29.69 अंक की बढ़त देखने को मिल रही है, इससे सेंसेक्स 40,753.18 पर ट्रेंड कर रहा है।

क्रूड ऑयल में दिख रही गिरावट

बजट 2020 के दिन आज शनिवार सुबह क्रूड ऑयल WTI 1 फीसद या 0.52 डॉलर की गिरावट के साथ 51.62 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, ब्रेंट ऑयल 1.19 फीसद या 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 55.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

बजट से पहले गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

बजट से पहले शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार को 0.47 फीसद या 190.33 अंक की गिरावट के साथ 40,723.49 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (Nifty) शुक्रवार को 0.61 फीसद या 73.70 अंक की गिरावट के साथ 11,962.10 अंक पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय निफ्टी की 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 34 अंक के शेयर लाल निशान पर थे।

सेक्टोरेल सूचकांकों की बात करें, तो शुक्रवार को कुल 11 सेक्टोरल सूचकांकों में से 5 सूचकांक हरे निशान पर और 6 सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए थे। शुक्रवार को सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी में 1.19 फीसद और सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में 2.28 फीसद देखने को मिली थी।

PC: Pixabay


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.