Budget 2020: 2025 तक टीबी मुक्त होगा भारत, बजट में 69 हजार करोड़ की घोषणा
Budget 2020 साल 2025 तक देश को टीवी मुक्त करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। इसके अलावा जिला अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Budget 2020: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2020-2021 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 69 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की। यह पिछले दो वित्तीय वर्षों में सबसे अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा यह करीब 7 हजार करोड़ अधिक स्वास्थ्य क्षेत्र को आवंटित किए गए हैं। मोदी 2.0 सरकार का रोग रहित भारत का प्रयास कर रही है। साल 2025 तक देश को टीवी मुक्त करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। इसके अलावा जिला अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है।
पिछले वित्त वर्ष 62,659.12 दिए थे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे पहले वर्ष 2019-2020 के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र को 62,659.12 करोड़ रूपये देने की घोषणा की थी। इस बार एक बार फिर आयुष्मान भारत और मेडिकल कॉलेजों पर जोर दिया गया है। सरकार ने डॉक्टर्स की कमियों पर जोरे देने की बात भी की है।
112 जिलों पर फोकस
आयुष्मान भारत को लेकर वित मंत्री ने एक बार फिर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन जिलों में जहां आयुष्मान भारत को लेकर फोकस किया जाएगा। इसके 112 जिलों पर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत काम किया जाएगा।
टीकाकरण पर जोर
वित्त मंत्री ने इस बार टीकाकरण पर जोर दिया। टिटनेस, पोलियो, रोजावायरस जैसे रोगों की रोकथाम के लिए 5 नई वैक्सिमनों की घोषणा की गई है। टीकाकरण के लिए पहले चल रही इंद्रधनुष मिशन को विस्तार किया गया है। वहीं, सरकार ने टी.बी. को मात देने की तैयारी कर ली है। सरकार 2025 तक भारत को टी.बी फ्री कराने का लक्ष्य रखा है।
मेडिकल उपकरण होंगे महेंगे
मेडिकल इक्वीपमेंट्स पर सरकार ने सेस लगाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे जो आय होगी, वह इंफ्राटेक्चर बढ़ाने में निवेश किया जाएगा। वहीं, सरकार नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। जिला अस्पातल को मेडिकल कॉलेज को जोड़ने का काम किया जाएगा।