सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year-ender 2023: Gold Vs Sensex किसने दिया निवेशकों को ज्यादा लाभ, पढ़िए पूरी डिटेल्स

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Wed, 27 Dec 2023 06:42 PM (IST)

Share Market 2023 2023 शेयर मार्केट के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस साल जहां एक ओर कई बार शेयर ...और पढ़ें

Gold Vs Sensex किसने दिया निवेशकों को ज्यादा लाभ
Gold Vs Sensex किसने दिया निवेशकों को ज्यादा लाभ

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वर्ष 2023 शेयर बाजार (Share Market) के साथ गोल्ड (Gold) के लिए भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस उतार-चढ़ाव में भी निवेशकों को ज्यादा रिटर्न का लाभ मिला है। आपको बता दें कि इस साल सेंसेक्स (Sensex) ने 16.25 फीसदी का रिटर्न दिया है वहीं गोल्ड ने 13.55 फीसदी का रिटर्न दिया है।

दिसंबर 2023 में सेंसेक्स और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) ने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स 71,106.90 और गोल्ड 64,063 रुपये तक पहुंच गया। इनके उच्चतम स्तर पर पहुंचने से निवेशकों को काफी लाभ हुआ है।

इन स्टॉक ने दिया हाई-रिटर्न

एक रिपोर्ट के अनुसार 2023 में दो स्टॉक ने 120 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) है। आपको बता दें कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) और ज़ोमैटो (Zomato) ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इनके अलावा सेंसेक्स में 65 स्टॉक ने भी हाई रिटर्न दिया है। आइए, हम आपको बताते हैं कि 2023 में गोल्ड और सेंसेक्स के 16 हाई रिटर्न देने वाले स्टॉक के बारे में जिसमें निवेशकों को सबसे ज्यादा रिटर्न मिला।

रिटर्न देने वाले स्टॉक       कितना रिटर्न मिला (फीसदी)
गोल्ड                 13.55
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स                    120
जोमैटो                     119
टाटा मोटर्स                      88
एनटीपीसी                      86
डीएलएफ                      86
एबीबी इंडिया                      80
अदाणी पावर                      79
बजाज ऑटो                      78
वरुण बेवरेजेज लिमिटेड                      77
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड                      73

ऊपर टेबल में लिखे स्टॉक के अलावा लार्सन एंड टुब्रो, कोल इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयर ने भी ज्यादा रिटर्न दिया है। इन स्टॉक्स के अलावा सेंसेक्स के बाकी के 47 शेयर ने 49 फीसदी से 14 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

इनमें पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन कंपनी, आईटीसी, हीरो मोटोकॉर्प, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, नेस्ले इंडिया, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, मारुति सुजुकी, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, यूनाइटेड स्पिरिट्स, श्री सीमेंट और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर भी शामिल है।

इन शेयर ने गोल्ड से कम रिटर्न दिया

 

सितंबर 2023 में मध्य देशों बढ़ती चिंताओं में गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिली, लेकिन 31 लार्जकैप स्टॉक (LargeCap Stock) की वजह से गोल्ड ने काफी अच्छा कारोबार किया। सेंसेक्स में कई स्टॉक ने गोल्ड से कम रिटर्न दिया है।

आपको बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, एफएसएन ई-कॉमर्स (Nykaa), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर ने गोल्ड से कम रिटर्न दिया है।

इन स्टॉक ने नहीं दिया रिटर्न

2023 में एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, डाबर इंडिया, हिंदुस्तान जिंक, वेदांता, यूपीएल, अदाणी ग्रीन, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी विल्मर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी टोटल गैस के शेयर ने कोई रिटर्न नहीं दिया है।

जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट (Hindenburg Research Report) ने अदाणी ग्रुप (Adani Group) के स्टॉक पर असर डाला। इस रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप के स्टॉक पर शेयर की हेरफेर और कई अन्य आरोप लगाए। दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अदाणी ग्रुप के स्टॉक में तेजी देखने को मिली है।