Top 5 Airlines: दुनिया की टॉप 5 एयरलाइंस, जिस फ्लाईदुबई में पायलट हैं भारत के स्मित मच्छार वह किस नंबर पर?
Top 5 Airlines: कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के चर्चे पूरी दुनिया कर रही है। वह फ्लाईदुबई एयरलाइन में बतौर ...और पढ़ें

सिंगापुर एयरलाइंस स्काईट्रैक्स 2026 में दुनिया की नंबर 1 एयरलाइन।
HighLights
स्मित मच्छार ने दुबईफ्लाई के 174 यात्रियों की जान बचाई।
सिंगापुर एयरलाइंस स्काईट्रैक्स 2026 में दुनिया की नंबर 1 एयरलाइन।
यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लीट साइज में सबसे बड़ी एयरलाइन है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Top 5 Airlines: दुबई-तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार इस समय चर्चा के केंद्र में हैं। कारण है उनकी बहादुरी। उन्होंने विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई। उनके को-पायलट ने उन्हें चाकू मारकर प्लेन को क्रैश करना चाहा। लेकिन मच्छार की बहादुरी ने बड़े संकट को टाल दिया। इस घटना के बाद दुनियाभर के नेता उनकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप तक ने उनकी बहादुरी तारीफ की।
स्मित मच्छार जिस फ्लाइट को उड़ा रहे थे, वह फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 थी। फ्लाईदुबई UAE सरकार की एक बजट एयरलाइन है, जो ग्लोबल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एमिरेट्स के साथ मिलकर काम करती है। इस घटनाक्रम के बीच आज हम आपको दुनिया की टॉप 5 एयरलाइंस के बारे में बताएंगे। इसके साथ यह भी जानेंगे कि आखिर फ्लीट साइज के हिसाब से दुनिया की 5 सबसे बड़ी एयरालइंस कंपनियां कौन सी हैं।
दुनिया की टॉप 5 एयरलाइंस की लिस्ट
- सिंगापुर एयरलाइंस
- कतर एयरवेज
- कैथे पैसिफिक एयरवेज
- ऑल निप्पॉन एयरवेज
- तुर्की एयरलाइंस
दुनिया की टॉप 5 एयरलाइन कंपनियों में नंबर वन पर सिंगापुर एयरलाइंस है। इसने स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स में टॉप पर रहते हुए 2026 में दुनिया की सबसे अच्छी एयरलाइन का खिताब हासिल किया है। इस एशियाई एयरलाइन ने कतर एयरवेज को पीछे छोड़ दिया, जो पांच साल से ज्यादा समय तक टॉप पर रही थी।
कतर एयरवेज 2026 की दुनिया की टॉप 5 एयरलाइंस कंपनियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इसने स्काईट्रैक्स की रैंकिंग में नौ बार दुनिया की सबसे अच्छी एयरलाइन का खिताब जीता है। एयरलाइन ने पहली बार दिया गया 'बेस्ट ऑनबोर्ड वाई-फाई' अवॉर्ड और 13वीं बार 'दुनिया की सबसे अच्छी बिजनेस क्लास' का अवॉर्ड भी जीता है।
हांगकांग की कैथे पैसिफिक एयरवेज दुनिया टॉप की टॉप 5 एयरलाइंस कंपनियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। इसे दुनिया के सबसे अच्छे केबिन क्रू के लिए सम्मानित किया गया है। इसके एयरपोर्ट लाउंज, 'द विंग' ने भी 'बेस्ट फर्स्ट क्लास एयरलाइन लाउंज' का अवॉर्ड जीता।
यह भी पढ़ें- विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत के लिए काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान
जापानी एयरलाइन 'ऑल निप्पॉन एयरवेज' (ANA) ओवरऑल रैंकिंग में चौथे स्थान पर रही और उसने 'बेस्ट एयरपोर्ट सर्विसेज' के लिए स्काईट्रैक्स का अवॉर्ड जीता।
दुनिया भर में पांचवां स्थान हासिल करने के अलावा, टर्किश एयरलाइंस ने यूरोप की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन और सर्वश्रेष्ठ बिजनेस क्लास कैटरिंग का पुरस्कार भी जीता।
फ्लीट साइज के हिसाब से दुनिया की 5 सबसे बड़ी एयलाइंस
फ्लीट साइज के हिसाब से दुनिया की टॉप 5 एयरलाइंस के नाम नीचे दिए गए हैं।
- यूनाइटेड एयरलाइंस
- अमेरिकन एयरलाइंस
- डेल्टा एयर लाइंस
- चाइना सदर्न एयरलाइंस
- साउथवेस्ट एयरलाइंस
यूनाइटेड एयरलाइंस 1130 से अधिक मेनलाइन एयरक्राफ्ट का फ्लीट ऑपरेट करती है, जिससे यह फ्लीट की संख्या के मामले में सबसे बड़ी एयरलाइन है। वहीं, अमेरिकन एयरलाइंस 1030 से ज्यादा मेनलाइन एयरक्राफ्ट ऑपरेट करती है और इसका रीजनल नेटवर्क बहुत बड़ा है।
जबकि, डेल्टा एयर लाइंस लगभग 1004 मेनलाइन एयरक्राफ्ट ऑपरेट करती है। और चीन की चाइना सदर्न एयरलाइंस लगभग 850 एयरक्राफ्ट का फ्लीट ऑपरेट करती है और एशिया में टॉप पर है। और साउथवेस्ट एयरलाइंस 810 से अधिक एयरक्राफ्ट का फ्लीट ऑपरेट करती है, जो मुख्य रूप से घरेलू और रीजनल कनेक्शन पर केंद्रित है।
स्मित मच्छार जिस फ्लाईदुबई के हैं पायलट वह किस नंबर पर?
SKYTRAX ने फ्लाईदुबई को मध्य पूर्व की दुनिया की सबसे अच्छी क्षेत्रीय एयरलाइनों में 8वां स्थान दिया है और इसे 3-स्टार सर्टिफाइड कम-लागत वाली एयरलाइन की रेटिंग मिली है।
