विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की सैलरी कितनी, 'दुबई के शेख' देतें हैं वेतन
कैप्टन स्मित मच्छार ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में 174 यात्रियों की जान बचाई, जब ...और पढ़ें

174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की सैलरी कितनी?
HighLights
कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 यात्रियों की जान बचाई।
कॉकपिट में हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा।
गुजरात सरकार 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार' से सम्मानित करेगी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस समय पूरी दुनिया भारत के जांबाज बहादुर पायलट स्मित मच्छार के बहादुरी के गुणगान कर रही है। उन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) में सवार 174 लोगों की जान बचाई है।
दरअसल, कैप्टन स्मित मच्छार को कॉकपिट में उनके ओमानी को-पायलट ने चाकू मार दिया था, लेकिन बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने बहादुरी से मुकाबला किया और मदद बुलाने व विमान को बचाने के लिए दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। और विमान को क्रैश होने से बचा लिया।
पायलट स्मित मच्छार दुबई की फ्लाईदुबई एयरलाइन में काम करते हैं। यह कंपनी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सरकारी एयरलाइन कंपनी है। फ्लाईदुबई एयरलाइन की पैरेंट कंपनी इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ दुबई है। इसके चेयरमैन महामहिम शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम हैं। और दुबईफ्लाई के सीईओ गैथ अल गैथ हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर स्मित मच्छार को कितनी सैलरी मिलती है और यह सैलरी उन्हें किस करेंसी भारतीय रुपये या फिर दिरहम में मिलती है।
स्मित मच्छार की सैलरी कितनी । Captain Smit Machchhar Salary
फ्लाईदुबई में काम करने वाले भारत के स्मित मच्छार को मिलने वाली सैलरी का आंकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। लेकिन एयरलाइन अपने कर्मचारियों को जिस पे स्ट्रक्चर के तहत सैलरी देती है, हम उसके हिसाब से उनकी सैलरी का अंदाजा लगा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित मच्छार जैसे कर्मचारियों को हर महीने 50,235 दिरहम की सैलरी देती है।
इतना ही नहीं कंपनी अपने पायलटों को वेरिएबल फ्लाइंग पेमेंट भी देती है। रिपोर्ट्स के अनुसार flydubai विमान उड़ाने वाले कैप्टन को 70 घंटे की उड़ान के आधार पर 16,310 दिरहम की एक्स्ट्रा पेमेंट देती है। यानी अगर मंथली सैलरी और फ्लाइंग वेरिएबल पेमेंट जोड़ दिया जाए तो फ्लाइदुबई एयरलाइन में काम करने वाला कोई भी कैप्टन 66,545 दिरहम कमा सकता है।
अगर इसे भारतीय रुपयों में बदलें तो यह लगभग 17,39,108 रुपये बैठ रहा है। इस हिसाब से सालाना आधार पर कैप्टन स्मित मच्छार की सैलरी 2 करोड़ 8 लाख रुपये (Smit Machchhar Salary) है। हालांकि, सैलरी का यह डेटा इंटरनेट पर मौजूद डेटा के आधार पर है। क्योंकि कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी सैलरी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन फ्लाईदुबई अपने पायलट स्तर के कर्मचारियों को लगभग इतने का ही पैकेज देती है।
फ्लाईदुबई आधिकारिक तौर पर 'दुबई एविएशन कॉर्पोरेशन' के नाम से जाना जाता है और इसकी स्थापना जुलाई 2008 में दुबई सरकार ने की थी। यह एयरलाइन पूरी तरह से 'इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ दुबई' (ICD) के जरिए अमीरात के स्वामित्व में है, जो दुबई सरकार का सॉवरेन इन्वेस्टमेंट फंड है।
स्मित मच्छार को सम्मानित करेगी गुजरात सरकार
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य सरकार भारतीय पायलट स्मित मच्छार को 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार' से सम्मानित करेगी।
ઈઝરાયલ જઈ રહેલ ફ્લાઈટના પાયલટ કેપ્ટન સ્મિત મચ્છરના સાહસને આજે આખી દુનિયા સલામ કરી રહી છે. હુમલાના કારણે લોહીલુહાણ હોવા છતા તેમણે અદમ્ય સાહસ દાખવીને 174 મુસાફરોના જીવ બચાવ્યા, એ વાત અત્યંત પ્રેરણાદાયી અને સરાહનીય છે. મૂળ ગુજરાતના આ વીર સપૂતે પોતાના શૌર્યથી સમગ્ર વિશ્વમાં ગુજરાત અને દેશનું નામ રોશન કર્યું છે. તેમની રગોમાં વહેતી ગુજરાતી ખુમારી પર આપણને સૌને અત્યંત ગર્વ છે. તેમના આ અસાધારણ શૌર્ય અને માનવતાના કાર્યને સન્માનવા માટે, ગુજરાત સરકાર કેપ્ટન સ્મિત મચ્છરને 'વિશિષ્ટ ગુજરાત ગરિમા એવોર્ડ' થી સન્માનિત કરશે. સમગ્ર ગુજરાત તેમના ઝડપથી સાજા થવા માટે પ્રાર્થના કરી રહ્યું છે. દેશવાસીઓની સંવેદના અને પ્રાર્થના કેપ્ટન સ્મિત મચ્છરની સાથે છે.
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) October 1, 2026
उन्हें यह सम्मान कॉकपिट के अंदर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने में दिखाए गए साहस के लिए दिया जाएगा।
