सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price: क्‍या 2024 में नए रिकॉर्ड बनाएगा सोना? जानिए विशेषज्ञों की राय

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 31 Dec 2023 06:26 PM (IST)

2023 की तरह 2024 में भी सोने की चमक जारी रहने की उम्मीद है। कामट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन ...और पढ़ें

2024 में भी सोने की चमक जारी रहने की उम्मीद (फाइल फोटो)
2024 में भी सोने की चमक जारी रहने की उम्मीद (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2024 में भी सोने की चमक जारी रहने की उम्मीद
  2. MCX में अभी 10 ग्राम सोने का भाव 63,060 रुपये

पीटीआई, मुंबई। 2023 की तरह 2024 में भी सोने की चमक जारी रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिर रुपया, भूराजनीतिक अनिश्चितताओं और धीमी वैश्विक वृद्धि के चलते इस वर्ष घरेलू बाजार में सोने का मूल्य 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना है। कमोडिटी स्टॉक एक्सचेंज एमसीएक्स में अभी 10 ग्राम सोने का भाव 63,060 रुपये है।

कामट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ने क्या कुछ कहा?

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2,058 डॉलर प्रति औंस के करीब है। मध्य पूर्व में वैश्विक तनाव और ब्याज दरों में वृद्धि चक्र के कमोवेश समाप्त होने के अनुमान के चलते दिसंबर की शुरुआत में सोने की कीमतें आसमान पर पहुंच गई थीं। कामट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन का कहना है,

2023 के दौरान सोने के मूल्य में उतार-चढ़ाव रहा है। 2023 के आखिरी महीने में आई तेजी के चलते चार दिसंबर को यह 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: साल के आखिरी कारोबारी दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट गोल्ड रेट

कोटक सिक्युरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रविंद्र राव का कहना है कि खुदरा आभूषण खरीदारी को भारत और चीन में उच्च घरेलू कीमतों से प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि मौजूदा रफ्तार जारी रहती है, तो केंद्रीय बैंकों की मांग पिछले साल के रिकॉर्ड से अधिक हो सकती है।

राव ने कहा कि सोने का दाम भले ही कुछ समय तक ऊंचा बना रहे, लेकिन मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल, धीमी वैश्विक वृद्धि और आर्थिक अनिश्चितता की वजह से पीली धातु का आकर्षण बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: तस्‍करी का अपनाया नया तरीका, शारजाह से आए यात्री से बरामद 33 लाख का गोल्‍ड; प्राइवेट पार्ट में छुपाकर लाया था सोना