यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कौन हैं लैरी एलिसन जो बेज़ोस को पीछे छोड़ बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर, जेम्स बॉन्ड जैसी लाइफ, 50 साल छोटी GF
80 साल के लैरी एलिसन अमेरिकी टेक कंपनी Oracle Corporation के CTO और फाउंडर हैं। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलिनेयर ...और पढ़ें

नई दिल्ली। नाम- लैरी एलिसन। उम्र- 80 साल। कारनामा- दुनिया के सबसे उम्रदराज दूसरे अमीर व्यक्ति बने। इनकी ये उपलब्धि बताती है कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती। लेकिन असल में इनकी जिंदगी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। जेम्स बॉन्ड जैसी लग्जरी लाइफ जीते हैं।
शौक ऐसा है कि मिग-29 फाइटर जेट के मालिक रह चुके हैं और उसे खुद उड़ाते थे। इतना ही नहीं इस उम्र में भी टेनिस खेलते हैं और सर्फिंग करते हैं। एलिसन अब तक पांच शादियां कर चुके हैं। उन्होंने पांचवीं और आखिरी शादी 50 साल छोटी गर्लफ्रेंड निकिता कान से की, जो यूक्रेन मूल की मॉडल-एक्ट्रेस हैं।
आपको इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कौन हैं लैरी एलिसन, जो 19 साल छोटे जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं।
कौन हैं लैरी एलिसन
80 साल के लैरी एलिसन अमेरिकी टेक कंपनी Oracle Corporation के CTO और फाउंडर हैं। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, वो 51 साल के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 258.8 बिलियन डॉलर है। वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क से 152 बिलियन डॉलर पीछे हैं। मस्क की नेटवर्थ 410.8 बिलियन डॉलर है।
यह भी पढ़ें- ऑल टाइम हाई पर पहुंचे इस फूड कंपनी के शेयर, डिविडेंड देने में अव्वल; आपने भी खाया होगा इसका पिज़्ज़ा
रिपोर्ट्स की माने तो एलिसन ने साल 1977 में ओरेकल कंपनी की शुरुआत की थी, जो आज दुनिया की सबसे बड़ी डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक है। Oracle के क्लाइंट्स में सरकारें, बड़ी-बड़ी कंपनियां और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां शामिल हैं। हालांकि, एलिसन का सफर आसान नहीं रहा।
उनका जन्म एक सिंगल मदर के घर हुआ और उन्होंने बहुत ही साधारण परिवेश में जीवन की शुरुआत की। कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की, लेकिन कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में उनकी रुचि ने उन्हें अलग रास्ता दिखाया। इसलिए उन्हें बिना डिग्री का अरबपति भी कहा जाता है।
बेजोस को कैसे पीछे छोड़ा?
पिछले कुछ समय में Oracle के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया है। इससे एलिसन की नेटवर्थ तेजी से बढ़ी है। वहीं अमेज़न के शेयरों में हाल में थोड़ी नरमी देखी गई, जिससे जेफ बेजोस की संपत्ति में हल्की गिरावट आई।
लैरी एलिसन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास हवाई में प्राइवेट आइलैंड है। इसके अलावा कई यॉट्स, प्राइवेट जेट और शानदार रियल एस्टेट हैं। इसके साथ ही वह हेल्थ टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भी निवेश करते हैं।
बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं एलिसन!
एलिसन ने कभी खुद को 'सिर्फ एक कोडर' कहा था। लेकिन आज उन्हें टेक्नोलॉजी की दुनिया का 'जादूगर' माना जाता है। आज वह पूरी दुनिया में टेक्नोलॉजी और बिजनेस की दिशा बदलने वालों में गिने जाते हैं। एलिशन अपने बयानों के चलते भी चर्चा में रहते हैं। एक बार उन्होंने बिल गेट्स और IBM पर जुबानी हमला किया था।
उन्होंने कहा था- "मैं जीतने के लिए खेलता हूं। और अगर सामने वाला हार जाता है, तो ये उसकी समस्या है।" इसके अलावा उन्होंने साल 2013 में एक इंटरव्यू में कहा था- "यह सच है कि मैं सर्फिंग की रेसिंग करता हूं। निश्चित रूप से फाइटर जेट उड़ाता हूं, जो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता। जीवन में मुझे नुकसान हुआ है तो सिर्फ खुद से। कई बार मैंने खुद को लगभग मार ही डाला था।"
दुनिया के पांच सबसे अमीर कौन?
दुनिया के पांच सबसे अमीर व्यक्तियों की बात करें तो पहले नंबर टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क हैं, उनकी नेटवर्थ 410.8 बिलिय डॉलर है। दूसरे पर लैरी पेज हैं। तीसरे नंबर पर मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग हैं, उनकी नेटवर्थ 235.7 बिलियन डॉलर है। जबकि 226.8 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस चौथे और 158.1 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ वॉरे बफे दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

