भारत का सबसे अमीर किसान, क्या उसे भी मिलते हैं PM Kisan Yojana के 2-2 हजार? ₹100 करोड़ से ज्यादा का साम्राज्य
भारत की सबसे अमीर किसान नितुबेन पटेल हैं, जो गुजरात के राजकोट से हैं और उनकी नेट वर्थ 100 करोड़ ...और पढ़ें

नितुबेन पटेल भारत की सबसे अमीर किसान हैं।
HighLights
नितुबेन पटेल भारत की सबसे अमीर महिला किसान हैं।
उनकी नेट वर्थ 100 करोड़ रुपये से अधिक है।
वह जैविक और टिकाऊ खेती के तरीके अपनाती हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। हमारे देश की 40 फीसदी से ज्यादा जनसंख्या कृषि पर ही निर्भर है। किसानी के दम पर बहुत से भारतीय अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। आज हम आपको भारत के सबसे अमीर किसान के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि आखिर उनकी नेट वर्थ कितनी है। साथ में यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि क्या भारत के सबसे अमीर किसान को पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ मिलता है या नहीं।
कौन है भारत का सबसे अमीर किसान
भारत का सबसे अमीर किसान कोई पुरुष नहीं बल्कि एक महिला है। जी हां, आपने सही पढ़ा। भारत की सबसे अमीर किसान का टैग एक महिला के नाम है। उस महिला का नाम नितुबेन पटेल। वह गुजरात के राजकोट की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खुद की एक अलग पहचान स्थापित की है। यही कारण है कि नितुबेन पटेल भारत की सबसे अमीर किसान बन पाई हैं।
नितुबेन पटेल (India Richest Farmer) ने खेती के दम पर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया। उन्हें मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स का किताब भी मिल चुका है। उनकी यह उपलब्धि भारत की अन्य महिला किसानों को प्रेरित करती करती है।
कितनी है भारत के सबसे अमीर किसान की नेट वर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत की सबसे अमीर किसान नितुबेन पटेल की नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये है। वह पहली ऐसी महिला हैं जिन्हें मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था।
नीतुबेन की खेती की सोच प्राकृतिक और टिकाऊ तरीकों पर आधारित है। अपने गुरु, स्वर्गीय दीपकभाई सचदे से प्रेरित होकर, उन्होंने 'अमृत कृषि' और 'मैजिकल मिट्टी' जैसी नई तकनीकें अपनाईं। इन तरीकों का मकसद खेती के कचरे को कीमती संसाधनों में बदलना, मिट्टी की सेहत सुधारना और फसल की पैदावार बढ़ाना है। ऑर्गेनिक खेती के प्रति उनके समर्पण ने न केवल पैदावार बढ़ाई है, बल्कि पूरे भारत के किसानों के लिए पर्यावरण के अनुकूल तरीके अपनाने की एक मिसाल भी कायम की है।
क्या सबसे अमीर किसान को मिलती है PM Kisan Yojana की किस्त
भारत सरकार की पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता है, जो कोई भी पात्र शर्तों को पूरा करता है उन्हें इस योजना का लाभ मिलता है।
PM-किसान योजना का लाभ पाने के लिए खेती योग्य जमीन का मालिकाना हक मुख्य पात्रता मानदंड है, हालांकि ज्यादा आय वाले लोगों के लिए कुछ अपवाद भी लागू होते हैं। इस योजना का फायदा किसान परिवार में किसी एक सदस्य को मिलता है। यहां परिवार का अर्थ पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों से है।
इसके अलावा जो किसान पूर्व या वर्तमान में संवैधानिक पद पर है, सरकारी नौकरी में है, 10 हजार से ज्यादा की पेंशन उठा रहा है या वह व्यक्ति किसान के साथ प्रोफेशनल काम जैसे डॉक्टर, वकील, सीए आदि के तौर पर भी काम करता है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। ऐसे में अगर भारत के सबसे अमीर किसान इस पात्रता को पूरी करती होंगी तो वह इस योजना के लिए पात्र हैं।
