सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं अतानु चक्रवर्ती, पहले IAS फिर बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अब क्यों छोड़ी देश के सबसे बड़े बैंक की नौकरी?

Published: Thu, 19 Mar 2026 11:10 AM (IST)

अतानु चक्रवर्ती ने अचानक एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी ...और पढ़ें

तानु चक्रवर्ती ने एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन की पोस्ट से इस्तीफे दे दिया।

तानु चक्रवर्ती ने एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन की पोस्ट से इस्तीफे दे दिया।

HighLights

  1. अतानु चक्रवर्ती ने एचडीएफसी बैंक चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया।

  2. बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

  3. अतानु चक्रवर्ती गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।

नई दिल्ली। भारत के कॉरपोरेट वर्ल्ड और शेयर बाजार में आज 'अतानु चक्रवर्ती' (Atanu Chakraborty) के नाम की गूंज है। दरअसल, अतानु चक्रवर्ती ने अचानक देश के सबसे बड़े बैंक, एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन की पोस्ट से इस्तीफे दे दिया और बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अतानु चक्रवर्ती एक IAS अधिकारी रह चुके हैं और फिलहाल बैंकिंग सेक्टर में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

IAS से बैंकिंग सेक्टर की नौकरी तक

आतनु चक्रवर्ती, गुजरात कैडर के एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें पब्लिक पॉलिसी और फाइनेंस एडमिनिस्ट्रेशन में काम करने का 30 सालों से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने वित्त मंत्रालय के अधीन आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव के रूप में कार्य किया और निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग में भी भूमिकाएँ निभाईं, जहाँ वे सरकार के विनिवेश कार्यक्रम में शामिल थे।

सिविल सर्विस से रिटायरमेंट के बाद आतनु चक्रवर्ती ने कॉर्पोरेट वर्ल्ड में कदम रखा और बोर्ड स्तर के पदों पर कड़े नीतिगत और नियामक अनुभव के साथ काम करना शुरू किया। उन्होंने मई 2021 में एचडीएफसी बैंक के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला और बाद में अंशकालिक अध्यक्ष बन गए।

क्यों दिया HDFC Bank से इस्तीफा?

अतानु चक्रवर्ती, पिछले दो सालों में एचडीएफसी बैंक के अंदर हुई कुछ घटनाओं और तौर-तरीकों से सहमत नहीं थे और इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि "बैंक के अंदर कुछ ऐसी घटनाएँ और तौर-तरीके, जिन्हें मैंने पिछले 2 सालों में देखा है, यह मेरे निजी मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं।"

ये भी पढ़ें- HDFC Bank Shares: 8% तक गिरे एचडीएफसी बैंक के शेयर, आतनु चक्रवती के इस्तीफे से हाहाकार, क्या और बढ़ेगी गिरावट?

अतानु चक्रवर्ती का अचानक गंभीर आरोपों के साथ एचडीएफसी बैंक से इस्तीफा देने के बाद बैंक के कॉरपोरेट गवर्नेंस पर सवाल उठ गए हैं। यह सब ऐसे समय में हुआ है जब बैंक मर्जर के बाद के जटिल चरण से गुजर रहा है।