सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौतम अदाणी पहली बार कब बने थे अरबपति, उस समय क्या थी मुकेश अंबानी की नेटवर्थ?

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:10 PM (IST)

गौतम अदाणी पहली बार 2008 में अरबपतियों की सूची में शामिल हुए, तब उनकी नेटवर्थ 9.3 अरब डॉलर थी। उस ...और पढ़ें

गौतम अदाणी 2008 में पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हुए।

गौतम अदाणी 2008 में पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हुए।

HighLights

  1. गौतम अदाणी 2008 में पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हुए।

  2. उनकी अनुमानित नेटवर्थ उस समय 9.3 अरब डॉलर थी।

  3. मुकेश अंबानी की संपत्ति 2008 में 43 अरब डॉलर थी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत में जिन दो अरबपतियों की चर्चा सबसे ज्यादा होती है उनमें मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी का नाम शामिल है। दोनों ने अपने कारोबार को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के बड़े बिजनेस साम्राज्यों में शामिल किया है। आज दोनों की कंपनियां अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गौतम अदाणी पहली बार कब अरबपतियों की सूची में शामिल हुए थे? उस समय मुकेश अंबानी की नेटवर्थ कितनी थी? आइए जानते हैं इस दिलचस्प कहानी के बारे में।

पहली बार कब अरबपति बने थे गौतम अदाणी?

फोर्ब्स (Forbes) के मुताबिक भारत के दूसरे सबसे बड़े अरबपति गौतम अदाणी 2008 में पहली बार दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल हुए थे। उस समय उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 9.3 अरब डॉलर थी। इस संपत्ति के साथ उन्होंने दुनिया के अमीर कारोबारियों में अपनी जगह बनाई थी।

हालांकि, इससे पहले साल 2007 में भी वह भारत के 40 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो चुके थे। उस सूची में उनकी संपत्ति करीब 6.7 अरब डॉलर बताई गई थी। उस समय उनका नाम पहली बार भारत के बड़े अमीरों में शामिल हुआ था।

गौतम अदाणी ने अपने कारोबारी सफर की शुरुआत 1988 में की, जब उन्होंने कमोडिटी ट्रेडिंग फर्म के रूप में 'अदाणी एक्सपोर्ट्स' (जिसे अब 'अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड' के नाम से जाना जाता है) की स्थापना की। उन्होंने कमोडिटी ट्रेडिंग से कारोबार शुरू किया और धीरे-धीरे पोर्ट, एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में अपना कारोबार फैलाया।

जब गौतम अदाणी बने थे अरबपति तब कितने अमीर थे मुकेश अंबानी?

जिस साल गौतम अदाणी पहली बार दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल हुए, उस समय मुकेश अंबानी उनसे काफी आगे थे। फोर्ब्स की 2008 की दुनिया के अरबपतियों की सूची के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति करीब 43 अरब डॉलर थी।

इस संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। वहीं, गौतम अदाणी की संपत्ति करीब 9.3 अरब डॉलर थी। यानी उस समय दोनों की संपत्ति के बीच करीब 33.7 अरब डॉलर का अंतर था।

साल 2007 में भारत के अमीरों की सूची में भी मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब 49 अरब डॉलर आंकी गई थी। वह उस समय भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे।

सोर्स- फोर्ब्स

यह भी पढ़ें- EPFO WhatsApp Number: ईपीएफओ का व्हाट्सएप नंबर, यहां बिना लॉगिन किए मिलेगी पासबुक; स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।