सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vibrant Gujarat Summit में उद्योगपतियों ने खोला खजाना, अंबानी बोले - 2047 तक भारत बनेगा 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Wed, 10 Jan 2024 12:28 PM (IST)

Vibrant Gujarat Global Summit 2024 आज से Vibrant Gujarat Global Summit का आगाज हो गया है। इस सम्मेलन में देश-विदेश ...और पढ़ें

Ambani-Adani के समेत कई बिजनेसमैन ने खोला खजाना
Ambani-Adani के समेत कई बिजनेसमैन ने खोला खजाना

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज से गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल शिखर सम्मेलन 2024 (Vibrant Gujarat Global Summit 2024) का आगाज हो गया है। यह सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा। इस समिट में कई दिग्गज उद्योगपति और निवेशक शामिल है। आज इस सम्मेलन में मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी आदि कई बिजनेसमैन ने संबोधन करते हुए निवेश की घोषणा की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस भारत की पहली और विश्व स्तरीय कार्बन फाइबर सुविधा स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि रिलायंस ने पिछले सिर्फ 10 वर्षों में भारत भर में विश्व स्तरीय एसेट और कैपिसिटी बनाने में 150 अरब अमेरिकी डॉलर (12 लाख करोड़) से अधिक का निवेश किया है। इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है।

दुनिया की कोई भी ताकत भारत को 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने से नहीं रोक सकती। इसके आगे वह कहते हैं कि मुझे ऐसा लगता है कि अकेले गुजरात तब तक 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

मुकेश अंबानी, एमडी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वह कहते हैं कि रिलायंस वर्ष 2030 तक रिन्यूबल एनर्जी के माध्यम से गुजरात की आधी एनर्जी की जरूरतों को पूरा करने के लक्ष्य में मदद करेगी। रिलायंस ने जामनगर में 5,000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू किया।

इस प्लांट से बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी मिलेगी। कंपनी इस कॉम्पलेक्स को 2024 की दूसरी छमाही में ही शुरू करने के लिए तैयार है।

टाटा ग्रुप

टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल शिखर सम्मेलन में कहा कि टाटा ग्रुप्स गुजरात के धोलेरा में एक सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का निर्माण करेगा। इन्होंने धोलेरा में "विशाल सेमीकंडक्टर फैब" की घोषणा भी की है।

वह कहते हैं कि टाटा ग्रुप्स सेमीकंडक्टर फैब के लिए बातचीत पूरी करने वाले हैं। सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग 2024 तक शुरू हो जाएगी।

अदाणी ग्रुप

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की। यह निवेश मुख्य रूप से ग्रीन एनर्जी के निर्माण के लिए किया जाएगा। गौतम अदाणी ने निवेश के ऐलान के बाद कहा कि इस निवेश से 1 लाख नौकरियां पैदा होंगी।

पिछले साल हुए शिखर सम्मेलन में किए गए 55,000 करोड़ रुपये में से अदाणी ग्रुप ने पहले ही 50,000 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। उन्होंने देश के जीडीपी को लेकर रहा कि वर्ष 2014 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 185 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, प्रति व्यक्ति की इनकम में भी 165 फीसदी की तेजी आई है। यह तेजी भू-राजनीतिक और महामारी से संबंधित चुनौतियों को देखते हुए अद्वितीय है।