सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनिल अग्रवाल की वेदांता ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, Q2 में किया इसका सबसे ज्यादा उत्पादन; डिविडेंड को लेकर जल्द होगा एलान!

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:16 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 08:19 PM (IST)

Anil Agarwal Company News: वेदांता एल्युमिनियम ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 649 ...और पढ़ें

अनिल अग्रवाल की वेदांता ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, Q2 में किया सबसे ज्यादा उत्पादन; डिविडेंड को लेकर जल्द होगा एलान!

अनिल अग्रवाल की वेदांता ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, Q2 में किया सबसे ज्यादा उत्पादन; डिविडेंड को लेकर जल्द होगा एलान!

HighLights

  1. वेदांता एल्युमिनियम ने Q2 FY27 में रिकॉर्ड उत्पादन हासिल किया।

  2. कंपनी ने 649 KT एल्युमिनियम और 895 KT एल्युमिना बनाया।

  3. डिविडेंड की घोषणा के लिए 8 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग होगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एल्युमिनियम प्रोडक्शन कंपनी वेदांता एल्युमिनियम (Vedanta Aluminium) के वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Vedanta Q2 FY 27 Resutls) के रिजल्ट आ चुके हैं। इन रिजल्ट में कंपनी ने इतिहास रचते हुए अब तक का सबसे ज्यादा 649 KT (किलो टन) एल्युमिनियम का उत्पादन किया। इसके साथ ही, इसी दौरान कंपनी ने 895 किलो टन का रिकॉर्ड एल्युमिना उत्पादन भी अपने नाम किया है।

कैसे रहे आंकड़े?

एल्युमिनियम उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं एल्युमिना उत्पादन में जोरदार उछाल आया और ये बढ़कर 37% हो गया। इसके अलावा वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स सेगमेंट में 31% की शानदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी का कहना है कि ये शानदार प्रदर्शन नई उत्पादन क्षमता के जुड़ने, काम करने के तरीकों (ऑपरेशनल एफिशिएंसी) में सुधार और अपने पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ाने की वजह से संभव हो पाया है।

कैसे रहे पिछले 6 महीने?

मालूम हो कि सिर्फ इस क्वाटर ही नहीं, बल्कि इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों (H1 FY27) में भी कंपनी ने अब तक का सबसे ज्यादा 1281 किलो टन एल्युमिनियम और 1721 किलो टन एल्युमिना का उत्पादन किया है। इसके अलावा, बाल्को (BALCO) का एल्युमिनियम उत्पादन भी 19% बढ़कर 178 KT पहुंच गया है।

कंपनी का 435 KTPA का विस्तार प्रोजेक्ट भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसकी 525 kA स्मेल्टर पॉटलाइन का दूसरा जोन शुरू होने के साथ ही इसने अपनी तय क्षमता का 50% हिस्सा पूरा कर लिया है।

8 अक्टूबर को बड़ी मीटिंग

डिमर्जर के बाद वेदांता ने पहली बार डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का एलान किया था। कंपनी का कहना है कि 14 तारीख को कंपनी डिविडेंड का एलान कर सकती है। हालांकि इसका फाइनल एलान 8 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में होगा। फिलहाल कंपनी की ओर से डिविडेंड की रकम के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन इसके शेयर होल्डर्स बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड निवेशक की मौत के बाद कौन होता है उन पैसों का हकदार? SEBI के नए नियम को 3 प्वाइंट में समझिए