सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेदांता वाले अनिल अग्रवाल का बड़ा दांव: इस राज्य में ₹500 करोड़ से बनेगा एल्युमिनियम पार्क, पैदा होगी बंपर नौकरियां!

By Jagran BusinessEdited By: Ankit Kumar Katiyar
Published: Sat, 11 Apr 2026 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2026 06:57 PM (IST)

Vedanta Aluminium Park Jharsuguda: वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के ...और पढ़ें

वेदांता वाले अनिल अग्रवाल का बड़ा दांव: इस राज्य में ₹500 से बनेगा एल्युमिनियम पार्क, पैदा होगी बंपर नौकरियां!

वेदांता वाले अनिल अग्रवाल का बड़ा दांव: इस राज्य में ₹500 से बनेगा एल्युमिनियम पार्क, पैदा होगी बंपर नौकरियां!

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा में बड़ा औद्योगिक कदम उठाया है। कंपनी ने झारसुगुड़ा में बनने वाले वेदांता एल्युमिनियम पार्क (Vedanta Aluminium Park Jharsuguda) में विनिर्माण इकाइयां लगाने के लिए दो कंपनियों सिंघल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड और एससीओटी-एएल मेटकॉन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू साइन (Vedanta MoU Odisha) किया है।

ओडिशा को बनाएंगे एल्युमिनियम हब

इस समझौते के दौरान ओडिशा के उद्योग मंत्री संपद चंद्र स्वैन और अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) हेमंत शर्मा भी मौजूद रहे। वेदांता का कहना है कि यह एल्युमिनियम पार्क सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि वैल्यू एडिशन को बढ़ाने और एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने पर फोकस करेगा, जिससे ओडिशा को वैश्विक एल्युमिनियम हब बनाने की दिशा में तेजी मिलेगी।

₹500 करोड़ से ज्यादा का निवेश

इस प्रोजेक्ट से 500 करोड़ रुपए (Rs 500 crore investment Odisha) से ज्यादा का निवेश आने का अनुमान है। साथ ही करीब 1,500 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार (1500 jobs Vedanta Jharsuguda) के मौके पैदा होंगे, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा बूस्ट माना जा रहा है। उद्योग मंत्री संपद चंद्र स्वैन ने कहा कि यह पहल ओडिशा को एक प्रमुख औद्योगिक गंतव्य के रूप में और मजबूत करेगी।

यह भी पढ़ें- JP Associates के लिए छिड़ी 'कॉर्पोरेट वॉर', अदाणी की जीत पर भड़के अनिल अग्रवाल; बोले- 'कम पैसों वाली बिड को...'

वेदांता की रणनीति का हिस्सा है प्रोजेक्ट

उनके मुताबिक, इससे निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और राज्य की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूती मिलेगी। वहीं, कंपनी के सीईओ राजीव कुमार ने साफ किया कि यह प्रोजेक्ट वेदांता की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें प्राथमिक उत्पादन से आगे बढ़कर वैल्यू एडेड मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दिया जा रहा है, जो सीधे तौर पर अनिल अग्रवाल के विजन को आगे बढ़ाता है।

'ओडिशा को धरती का सफेस सोना बना दिया'

यह खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal Vedanta) ने ओडिशा के उत्कल दिवस पर ओडिशा के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि, "इस राज्य से मेरा कनेक्शन पिछले 25 सालों से है... और इसकी मिट्टी ने एल्युमिनियम जैसे 'ग्रीन मेटल' को धरती का सफेद सोना बना दिया है।"

उत्कल दिवस के खास मौके पर अग्रवाल ने ओडिशा के साथ अपने ढाई दशक पुराने अटूट रिश्ते को याद करते हुए राज्य की प्रगति की जमकर सराहना की। उन्होंने साफ कहा कि ओडिशा सिर्फ एक निवेश गंतव्य नहीं, बल्कि उनके दिल के करीब है।

₹1 लाख करोड़ का निवेश और बदलती तस्वीर

अनिल अग्रवाल ने बताया था कि वेदांता समूह ने अब तक ओडिशा में ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश (Vedanta Odisha Investment) किया है। खासतौर पर कालाहांडी और झारसुगुड़ा जैसे इलाकों में, जहां कभी विकास की लहर पहुंचना मुश्किल माना जाता था, आज वहां औद्योगिक क्रांति दिख रही है।

यह भी पढ़ें- 'धरती का सफेद सोना बना दिया', किस राज्य के दीवाने हुए वेदांता वाले अनिल अग्रवाल? बोले- 'मेरा कनेक्शन 25 साल से...'