सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप का बड़ा बयान, "भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से खरीदेगा तेल", US प्रेसिडेंट ने क्यों किया इतना बड़ा दावा?

Published: Sun, 01 Feb 2026 10:01 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल (Venezuela Oil) खरीदेगा। यह ...और पढ़ें

ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत - ट्रंप

ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत - ट्रंप

HighLights

  1. भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदे - ट्रंप

  2. ट्रंप का आया बड़ा बयान

  3. ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा किया

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) इस पर बात लेकर खफा रहे हैं कि भारत रूस से तेल खरीदता है। वहीं अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारत को ईरान से तेल खरीदना भी मुश्किल रहा है। अब इस बीच ट्रंप का एक नया बयान आया है। ट्रंप के नए बयान के अनुसार भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएल से तेल खरीदेगा। ट्रंप ने कहा है कि, "चीन का स्वागत है, वे आएं और तेल पर एक शानदार डील करें... हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत आ रहा है, और वे ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे। तो, हमने पहले ही डील का कॉन्सेप्ट बना लिया है..."।

रूस-ईरान को छोड़कर वेनेजुएला से तेल खरीदो

व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने कहा है कि "हमने वह समझौता कर लिया है, समझौते की अवधारणा तैयार हो चुकी है,"। ट्रंप का यह कमेंट अमेरिका द्वारा भारत को यह बताने के एक दिन बाद आया है कि वह रूसी तेल के इंपोर्ट को बदलने में मदद करने के लिए जल्द ही वेनेजुएला के तेल की खरीदारी फिर से शुरू कर सकता है। यानी ट्रंप चाहते हैं कि भारत रूस-ईरान को छोड़कर वेनेजुएला से तेल खरीदे।

वेनेजुएला के तेल पर ट्रंप का कंट्रोल

ट्रंप ने कहा है कि जनवरी में वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद अमेरिका ने तेल से भरपूर देश पर कंट्रोल कर लिया है। जनवरी में टेक्सास, लुइसियाना और मिसिसिपी की रिफाइनरियों के लिए वेनेजुएला से कच्चे तेल से भरे 18 जहाजों का एक बेड़ा रवाना हुआ, जो दिसंबर 2024 के बाद सबसे ज्यादा है।

क्या है ट्रंप का प्लान?

अमेरिका की तरफ से भारत को वेनेजुएला का कच्चा तेल सप्लाई करने की कोशिश ऐसे समय में हो रही है, जब वॉशिंगटन यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस को मिलने वाले तेल रेवेन्यू को कम करना चाहता है। पिछले साल मार्च में ट्रंप ने वेनेजुएला का तेल खरीदने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाया था, जिसमें भारत भी शामिल था।
ट्रंप ने शनिवार को यह भी कहा कि चीन का भी अमेरिका के साथ वेनेजुएला का तेल खरीदने के लिए डील करने का स्वागत है।

ये भी पढ़ें - Union Budget 2026: डिफेंस PSUs के शेयरों में दिख सकता है एक्शन, निवेशक जरूर रखें नजर; 8-10% बढ़ सकता है अलॉटमेंट