सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेफ्टी फंड बनने से फिर बढ़ सकता है रेल किराया

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Mon, 26 Jan 2015 03:11 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 03:16 PM (IST)

रेल किराये में फिर वृद्धि के लिए तैयार रहें। रविवार को लखनऊमें एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रेल राज्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ,ब्यूरो। रेल किराये में फिर वृद्धि के लिए तैयार रहें। रविवार को लखनऊमें एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने ये संकेत दिए। पत्रकारों से बातचीत में सिन्हा ने बताया कि आगामी रेल बजट में सेफ्टी फंड बनेगा जिसका यात्री सुविधाओं में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बजट में फिर किराया बढऩे से इन्कार नहीं किया जा सकता।

सिन्हा ने कहा कि यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में लागू हुई थी, जो बाद में बंद कर दी गई थी। सेफ्टी फंड बनने से यात्रियों को प्रति किमी कुछ न कुछ किराया अतिरिक्त चुकाना होगा। ये भी प्रयास किए जा रहे हैं कि टिकटों के पीछे सब्सिडी का जिक्र किया जाए। उनके मुताबिक आगामी रेल बजट में कोशिश होगी कि अधिक से अधिक राशि रेलवे के विकास के लिए जारी की जाए।

रेलवे के निजीकरण के सवाल पर रेल राज्य मंत्री ने कहा कि रेल कर्मियों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। रेलवे का निजीकरण नहीं करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया बयान बिल्कुल सही है।

अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार, अप्रैल से रेलवे हरवक्त देगा ये सुविधा

ट्रेन निरस्त होने पर 'क्रिस' मुफ्त में देगा ये सुविधा...