TCS ने छंटनी के बाद बचे हुए कर्मचारियों को दे दिया तोहफा, इतनी बढ़ाई सैलरी; टेंशन के बीच चेहरे पर लौटी खुशी!
TCS ने अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट लेटर भेजना शुरू कर दिया है। सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के अनुसार कंपनी ने ज्यादातर कर्मचारियों के वेतन में औसतन 4.5 से लेकर 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इससे टीसीएस ने 12 हजार कर्मचारियों का लेऑफ भी किया था। बढ़ी हुई सैलरी सितंबर से लागू होगी।

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टीसीएस (TCS Salary Hike) ने अपने अधिकांश कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है। रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर कर्मचारियों की सैलरी में 4.5-7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले कंपनी ने 12 हजार कर्मचारियों का लेऑफ किया था। इस लेऑफ की वजह से टीसीएस के खिलाफ हजारो लोग सड़क पर भी उतरे थे।
TATA ग्रुप की कंपनी ने सोमवार देर शाम से कर्मचारियों को वेतन में हुई बढ़ोतरी से संबंधित लेटर भेजना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार यह वेतन वृद्धि सितंबर से लागू होगी।
TCS के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरे थे लोग
पिछले दो महीनों में कंपनी के HR डिपार्टमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर कई सुर्खियां रहीं। खबरें चलीं थी कि टीसीएस इस साल वेतन वृद्धि को टालने वाला है। इसके साथ 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी पर तो खूब बहस हुई। ऐसे कई खबरें चली, जिससे कंपनी को खूब ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं छंटनी के खिलाफ हजारों लोग सड़क पर भी उतरे थे।
12 हजार कर्मचारियों की छंटनी के बाद कंपनी ने 80 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा की। छंटनी के बीच हुई सैलरी में इजाफे की घोषणा ने कर्मचारियों के बीच फैले डर को कम किया। अब सैलरी में हुए इजाफे का लेटर मिलना भी शुरू हो गया है।
इनकी सैलरी बढ़ी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर उन्हीं कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हुआ है जो कर्मचारी निचले से मध्यम स्तर के थे। सूत्रों ने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वालों को 10 प्रतिशत से अधिक वेतन वृद्धि दी गई है।
आज शेयर बाजार में टीसीएस के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस खबर को लिखते समय NSE पर इसके शेयर 0.28% बढ़ोतरी के साथ 3,121.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। वर्तमान में TCS का मार्केट कैप 11,29,349.84 करोड़ रुपये है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।