सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tata Sons Board Meeting: कल टाटा संस की बोर्ड मीटिंग, IPO और चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति समेत ये होंगे मुख्य एजेंडे

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:30 PM (IST)

कल टाटा संस की बोर्ड बैठक में संभावित आईपीओ, एन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल की मंजूरी और एयर इंडिया सहित समूह की कंपनियों में पूंजी निवेश पर चर्चा होगी। आरबीआई के नियमों के तहत आईपीओ की लिस्टिंग पर विचार होगा, जबकि चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को लेकर विवाद है।

टाटा संस के संभावित आईपीओ पर बोर्ड बैठक में होगी चर्चा।

टाटा संस के संभावित आईपीओ पर बोर्ड बैठक में होगी चर्चा।

HighLights

  1. टाटा संस के संभावित आईपीओ पर बोर्ड बैठक में होगी चर्चा।

  2. एन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल की मंजूरी पर भी होगा फैसला।

  3. एयर इंडिया और अन्य समूह कंपनियों में पूंजी निवेश पर विचार।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Tata Sons Board Meeting: भारत का सबसे बड़े कारोबारी घराने में से एक टाटा ग्रुप के लिए बड़ा दिन होने वाला है। दरअसल, कल टाटा संस की बोर्ड मीटिंग होगी। कल की बैठक में कई बड़े और अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। 30 नवंबर को होने वाली इस बोर्ड बैठक में टाटा संस का संभावित IPO, एन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल को मंजूरी देने के लिए शेयरधारकों की असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने और ग्रुप की कुछ कंपनियों में नई पूंजी लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

क्या टाटा संस के IPO पर लगेगी मुहर?

कल होने वाली बैठक का बैठक का सबसे अहम मुद्दा टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर में टाटा संस की कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के रूप में रजिस्ट्रेशन रद करने की अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद कंपनी पर अपर लेयर NBFC के नियमों के तहत लिस्टिंग की जिम्मेदारी बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड अगले छह महीने में IPO की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर विचार कर सकता है। प्रस्तावित योजना के तहत शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के 90 दिनों के भीतर सेबी के पास ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस जमा करने और 180 दिनों में लिस्टिंग प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा जा सकता है।

हालांकि, इस मुद्दे पर टाटा संस के भीतर मतभेद हैं। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा IPO के बजाय कंपनी के पुनर्गठन के दूसरे विकल्पों पर विचार करने के पक्ष में बताए जा रहे हैं।

चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल पर भी हो सकता है फैसला

टाटा संस की बोर्ड बैठक में दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति का हो सकता है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का तीसरा कार्यकाल है। फरवरी 2027 से शुरू होने वाले उनके अगले पांच साल के कार्यकाल को सितंबर में बोर्ड की मंजूरी मिली थी।

हालांकि, इस फैसले को लेकर विवाद भी है। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और आरडी टाटा ट्रस्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट में उनकी पुनर्नियुक्ति को चुनौती दी है। उनका कहना है कि नियुक्ति के लिए जरूरी मतदान प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

एयर इंडिया समेत इन कंपनियों को मिल सकती है पूंजी

तीसरा अहम मुद्दा टाटा ग्रुप की कंपनियों में नई पूंजी लगाने का है। बैठक में एयर इंडिया, तेजस नेटवर्क्स और अग्रतास समेत कम से कम चार कंपनियों में इक्विटी निवेश के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।

एयर इंडिया को अपने विमानों के बेड़े और परिचालन में सुधार के लिए पूंजी की जरूरत है। वहीं, तेजस नेटवर्क्स को कारोबार और कार्यशील पूंजी के लिए निवेश चाहिए। अग्रतास इलेक्ट्रिक वाहनों और ऊर्जा भंडारण के लिए बैटरी निर्माण क्षमता विकसित कर रही है।

यह भी पढ़ें- पिता से उधार लेकर बेटे ने खड़ा किया ₹80305 करोड़ का साम्राज्य, सैमसंग से लेकर गूगल तक हैं इसके ग्राहक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।