सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन बनाने जा रहा भारत की 'बुर्ज खलीफा'? तैयार करने में खर्च होंगे इतने; सिंगापुर, दुबई और यूरोप को मिलेगी टक्कर

Published: Sun, 01 Mar 2026 02:25 PM (IST)

भारत में दुबई के बुर्ज खलीफा और मुंबई के पैलेस रॉयल से भी ऊंची इमारत बनाने की तैयारी चल रही ...और पढ़ें

हरियाणा में बनेगी भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग

हरियाणा में बनेगी भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई में बुर्ज खलीफा (Tallest Building in the World) है, जिसकी हाइट 828 मीटर है। वहीं भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग मुंबई की Palais Royale है, जिसकी ऊंचाई 320 मीटर है। मगर भारत में इससे ऊंची बिल्डिंग बनाने की तैयारी चल रही है। जी हां, अब भारत में एक नई और Palais Royale से ऊंची बिल्डिंग बनाई जाएगी। कौन बनाएगा ये इमारत और कितनी होगी इसकी हाइट, आइए जानते हैं।

हरियाणा में बनेगी ऊंची बिल्डिंग

हरियाणा सरकार अपने एक बड़े ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के सेंटर में भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग बनाने की योजना बना रही है। यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के पास द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे तैयार होगा, जो 1,000 एकड़ में फैला होगा। ये एक इंटीग्रेटेड अर्बन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट होगा।
बता दें कि राज्य के कैबिनेट मिनिस्टर राव नरबीर सिंह के अनुसार ये प्रोजेक्ट अभी प्रपोजल और रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल फेज में है। अभी इसके लिए बिडिंग प्रोसेस शुरू होना बाकी है।

बड़े शहरों की इंटरनेशनल स्काईलाइन से होगी तुलना

जिस आइकॉनिक टावर को बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, उसे मिक्स्ड-यूज के तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रीमियम ऑफिस स्पेस, ग्लोबल कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर, हॉस्पिटैलिटी, ऑब्जर्वेशन डेक और पब्लिक स्पेस होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि इस बिल्डिंग का मकसद सिर्फ एक कमर्शियल हब के तौर पर नहीं, बल्कि हरियाणा की आर्थिक महत्वाकांक्षा और शहरी बदलाव के एक ग्लोबल सिंबल के तौर पर होगा।
इसकी तुलना सिंगापुर, दुबई और यूरोप के बड़े शहरों की इंटरनेशनल स्काईलाइन से की जा सकेगी।

कितने में तैयार होगा ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट?

पूरा ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट शहरी विकास का एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा, जो NCR में 1000 एकड़ के इलाके में फैला हुआ होगा। इसे तैयार करने में लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसी प्रोजेक्ट में सबसे ऊंची बिल्डिंग भी तैयार होगी।
प्लानिंग के अनुमान के मुताबिक, इससे लगभग 1.8 लाख लोगों की आबादी के साथ-साथ लगभग 5.2 लाख लोगों की फ्लोटिंग आबादी को सपोर्ट मिलने की संभावना है। प्लान में लाइट रैपिड ट्रांजिट (LRT), इलेक्ट्रिक बसें, और पैदल चलने वालों के रास्ते, साथ ही डेडिकेटेड साइकिलिंग ट्रैक भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - दुनिया की दो सबसे ऊंची इमारतों से महंगा है मुकेश अंबानी का घर, आसमान छूती इमारतों से इतनी ज्यादा है एंटीलिया की वैल्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।