सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SpiceJet-Credit Suisse case: सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में स्पाइसजेट के CMD को भेजा नोटिस

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Mon, 14 Aug 2023 06:00 PM (IST)

SpiceJet-Credit Suisse case स्पाइसजेट के सीएमडी को आज सुप्रीम कोर्ट से समन मिला है। यह समन अदालत की अवमानना मामले ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में स्पाइसजेट के CMD को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में स्पाइसजेट के CMD को भेजा नोटिस

HighLights

  1. स्पाइसजेट के सीएमडी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस आया है।
  2. क्रेडिट सुइस मामले में यह समन स्पाइसजेट के सीएमडी को भेजा गया है।
  3. इसमें आदेश दिया है कि स्पाइसजेट 4 हफ्ते में क्रेडिट सुइस को बकाया राशि का भुगतान करें।

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइस जेट के सीएमडी को समन भेजा है। कोर्ट ने अवमानना नोटिस भेजा है। आपको बता दें कि स्पाइसजेट पर क्रेडिट सुइस (Credit Suisse) का 65 लाख डॉलर बकाया है। इस साल मई में दोनों कंपनी के बीच सेटलमेंट हुआ था। इसमें स्पाइसजेट ने 22 लाख डॉलर रुपये का भुगतान किया था। बाकी बकाया राशि को लेकर दोनों कंपनी के बीच सेटलमेंट हुआ था। अब कंपनी के सीएमडी अजय सिंह को नोटिस भेजा गया है।

कोर्ट ने क्यों भेजा समन

कोर्ट ने अजय सिंह को बाकी बकाया राशि को लेकर नोटिस भेजा है। स्पाइसजेट को हर महीने क्रेडिट सुइस को 5 लाख डॉलर रुपये का भुगतान करना था। अब कोर्ट ने स्पाइसजेट को आदेश दिया है कि वह 4 हफ्तों के भीतर बकाया राशि का भुगतान करें। इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट ने पिछले साल जनवरी में स्पाइसजेट को बंद करने और एयरलाइन की संपत्ति को अपने कब्जे में देने का निर्देश दिया था। इसके बाद स्पाइसजेट ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी और सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दिया था। कोर्ट ने कहा कि वह क्रेडिट सुइस के साथ हो रहे विवाद को निपटा लें।

स्पाइसजेट के शेयर में उछाल

हवाई यात्रा मांग के कारण जून तिमाही में 205 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज होने के बाद स्पाइसजेट के शेयरों में सोमवार को लगभग 7 फीसदी का उछाल आया। आज बीएसई पर स्टॉक 6.72 फीसदी चढ़कर 33.67 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, दिन के दौरान यह 11.56 प्रतिशत बढ़कर 35.20 रुपये पर पहुंच गया।

आज दिन भर में बीएसई पर कंपनी के कुल 173.81 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

कई बाधाओं का सामना कर रही एयरलाइन ने एक साल पहले की अवधि में 789 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया था। चालू वित्त वर्ष के जून तिमाही में कंपनी का राजस्व 2,002 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 2,457 करोड़ रुपये था।