सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sula Vineyards IPO: निवेशकों के लिए कमाई का एक और मौका, आज से शुरू हो रहा इस कंपनी का आईपीओ

By Sonali SinghEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2022 10:54 AM (IST)

Sula Vineyards IPO सुला वाइनयार्ड्स के शेयरों में आज से बोली लगाने का मौका मिल रहा है। ये सारे शेयर ...और पढ़ें

Sula Vineyards IPO Start Today, Know Share Price And Other Details
Sula Vineyards IPO Start Today, Know Share Price And Other Details

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारत के सबसे बड़े वाइन उत्पादक और विक्रेता में से एक सुला वाइनयार्ड्स लिमिटेड (Sula Vineyards Limited) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज से बाजार में बिक्री के उपलब्ध हो रहा है। इच्छुक निवेशक 14 दिसंबर 2022 तक इसके शेयरों में बोली लगा सकते हैं। वहीं, कंपनी ने इस IPO का प्राइस बैंड 340 रुपये से 357 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है।

बता दें कि सुला वाइनयार्ड्स इस IPO से कुल 960.35 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, इस वजह से सभी इश्यू किए गए शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) हैं । यानी कि कंपनी को ऑफर से कोई आय प्राप्त नहीं होगी और सभी आय बिक्री शेयरधारकों के पास जाएगी। ग्रे मार्केट में इन शेयरों की कीमत प्रीमियम पर देखी गई, जिससे उम्मीद है कि IPO के पहले दिन ही इसकी अच्छी मांग देखी जा सकती है।

सुला वाइनयार्ड्स का ऑफर

सुला वाइनयार्ड्स के शेयरों की बात करें तो इसके एक लॉट में कंपनी के 42 शेयर होंगे। शेयरों की कीमत 340 रुपये से 357 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। बोली लगाने वाला कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन कर सकता है, जबकि अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन किया जा सकता है।

लिस्टिंग की बात करें तो बीएसई और एनएसई पर इसके शेयरों को 22 दिसंबर 2022 तक लिस्ट किया जा सकता है। वहीं, शेयर आवंटन की संभावित तारीख 19 दिसंबर 2022 है।

एंकर निवेशकों से जुटाए इतने पैसे

सुला वाइनयार्ड्स के एंकर निवेशकों को बोली लगाने के लिए 9 दिसंबर को ऑफर दिया गया था, जिसमें कंपनी ने 288.10 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। एंकर निवेशकों को 80.70 लाख शेयरों का आवंटन दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुला वाइनयार्ड्स 31 मार्च, 2022 तक भारत का सबसे बड़ा वाइन उत्पादक और विक्रेता था। फर्म ने वित्त वर्ष 2009 में अंगूर वाइन श्रेणी में 33 प्रतिशत का रेवेन्यू जनरेट किया था, जो वित्त वर्ष 2022 तक 52 प्रतिशत तक बढ़ गया है। अपनी वाइन के लिए सुला वाइनयार्ड्स चार सेगमेंट में मार्केट लीडर है।

इसमें शामिल है 'एलीट' क्लास जो कि 950 रुपये से ऊपर की कीमत पर आता है। इसके बाद 'प्रीमियम' (700-950 रुपये), 'इकोनॉमी' (400-700 रुपये), और 'पॉपुलर ' (400 रुपये से कम) सेगमेंट को रखा गया है।

ये भी पढ़ें-

Tax देनदारी को कम करने के लिए कर रहे हैं विकल्प की तलाश, HUF को अपनाकर कर सकते हैं बड़ी बचत

खुदरा डिजिटल रुपए से होने वाले भुगतान का बैंक को नहीं चलेगा पता, Banks सिर्फ करेंगे इंटरमीडिएरीज का काम