सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sukanya Samriddhi Yojana में करना चाहते हैं अप्लाई, जाने ₹3000, ₹ 5000 और ₹10,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न

Published: Tue, 17 Jun 2025 05:10 PM (IST)

बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना को सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें जमा पैसों को आप बेटी ...और पढ़ें

सुकन्या समृद्धि योजना निवेश करके पाएं लाखों का रिटर्न!
सुकन्या समृद्धि योजना निवेश करके पाएं लाखों का रिटर्न!

 नई दिल्ली। सुकन्या समृद्धि योजना निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। आप इस स्कीम में पोस्ट ऑफिस या बैंक के जरिए निवेश कर सकते हैं। ये स्कीम खास तौर पर लड़कियों के लिए ही बनाई गई है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर आप मोटी रकम जमा कर सकते हैं।

इसके साथ ही अगर आप किसी ऐसे प्लेटफॉर्म की तलाश में हैं, जहां गारंटी रिटर्न मिलता हो, तो ये आपके लिए बेस्ट रहेगा। अगर आप इस योजना में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो नीचे बताई गई कैलकुलेशन निर्णय लेने में मदद कर सकती है।

कैलकुलेशन

3000 रुपये निवेश

अगर कोई व्यक्ति सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 3000 रुपये निवेश करता है। इस कैलकुलेशन के दौरान बेटी की उम्र 5 साल मानी गई है। आप इस स्कीम को 2025 से शुरू करते हैं। ऐसी स्थिति में आपको मैच्योरिटी पर 16,62,619 रुपये मिलेंगे। ये पैसे आपको साल 2046 में प्राप्त होंगे।

ये पैसा आपको 8.2 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से मिल रहा है।

5000 रुपये निवेश

ऐसी ही अगर हर महीने 5000 रुपये और साल में 60,000 रुपये निवेश किए जाएं, तो मैच्योरिटी होने पर आपको 27,71,031 रुपये मिलेंगे। अगर आप ये पैसे साल 2025 में निवेश करते हैं, तो आपको साल 2046 में मैच्योरिटी अमाउंट मिलेगा।

10,000 रुपये निवेश

अगर कोई व्यक्ति हर महीने 10 हजार रुपये निवेश करें। वहीं ये निवेश साल 2025 में शुरू किया जाए, तो साल 2046 में उसे मैच्योरिटी पूरा होने पर 55,42,062 रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़ें:-Silver Price Today: चांदी की कीमत में आया बड़ा उछाल, इतना हुआ 1 किलो चांदी, सोने में भी दिखी बढ़ोतरी