सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Silver Price Today: चांदी की कीमत में आया बड़ा उछाल, इतना हुआ 1 किलो चांदी, सोने में भी दिखी बढ़ोतरी

Published: Tue, 17 Jun 2025 04:40 PM (IST)

आज 17 जून को दोपहर 4.32 बजे चांदी की कीमत में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। अभी 1 किलो ...और पढ़ें

MCX पर चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, कीमत 106,436 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंची
MCX पर चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, कीमत 106,436 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंची

 नई दिल्ली। 17 जून दोपहर 4.34 बजे चांदी ने अपना नया रिकॉर्ड बनाया। एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 1 किलों चांदी की कीमत 2212 रुपये बढ़ी है। अभी इसका दाम 106,436 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चांदी ने अब तक 106005 प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है।

इसके साथ ही 109011 प्रति ग्राम पहुंचकर अब तक का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

कितना है सोने का भाव?

एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव दोपहर 4.45 बजे 98,902 रुपये चल रहा है। इसके दाम में अभी 402 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने ने अब तक 98,810 प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 99,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

कब-कब बढ़ती है सोने और चांदी की कीमत?

जभी भी दो देशों के बीच युद्ध की स्थिति बनती है, ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुझान लेते हैं। वहीं विश्व अर्थव्यवस्था में बदलाव के समय भी लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं।

इसके अलावा हमारे देश में शादी के समय या किसी उत्सव के वक्त सोने और चांदी के दाम उछाल देखा जाता है। क्योंकि इस समय इनकी मांग सबसे ज्यादा होती है। आमतौर पर सोना 24, 22 और 18 कैरेट में मिलता है। हालांकि 22 कैरेट को ही गहना या आभूषण के लिए ठीक माना जाता है। क्योंकि अन्य धातुओं के मिश्रण के कारण ये और मजबूत बन जाता है।

आप आज ईटीएफ के माध्यम से सोने में डिजिटल तरीके से खरीद सकते हैं। इसमें फिजिकल सोने की तरह खोने का डर नहीं रहता। वहीं आप ईटीएफ में कम कीमत पर निवेश कर सकते हैं। ईटीएफ में निवेश का फायदा ये भी है कि इसमें गोल्ड जैसा ही रिटर्न निवेशकों को मिलता है। 

यह भी पढ़ें-Ayushman Card से कितनी बार हो सकता है इलाज, जानिए क्या कहता है नियम?