यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayushman Card से कितनी बार हो सकता है इलाज, जानिए क्या कहता है नियम?
आयुष्मान कार्ड जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान करने में मदद करता है। इसके तहत आप 5 लाख रुपये तक ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आयुष्मान कार्ड का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान करना है। इस योजना का फायदा ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में दिया जाता है। वैसे तो हम सब जानते हैं कि आयुष्मान योजना के तहत आपको 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलता है।
लेकिन अब सवाल ये आता है कि आप आयुष्मान कार्ड के तहत कितनी बार मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
कितनी बार करा सकते हैं मुफ्त इलाज?
आयुष्मान कार्ड योजना के तहत सरकार की ओर से जरूरतमंद लोगों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। सरकार की ओर इस अब तक आयुष्मान कार्ड के लाभ पर कोई लिमिट नहीं लगी है। इसका मतलब हुआ कि आप 1 साल के भीतर जरूरत पड़ने पर जितनी बार चाहे आयुष्मान कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
कैसे बनाएं आयुष्मान कार्ड?
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
स्टेप 1- सबसे पहले आपको किसी नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होगा।
स्टेप 2- यहां आपको मौजूदा डेस्क ऑपरेटर से मिलकर अपनी पात्रता चेक करानी होगी।
स्टेप 3- पात्रता चेक होने के बाद दस्तावेज वेरिफाई किए जाएंगे।
स्टेप 4- आवेदन सबमिट होने के बाद, आप कुछ समय बाद कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कौन नहीं बना सकता है आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड खास तौर गरीब लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इसलिए वे लोग जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं या जो लोग समय पर अपना टैक्स भरते हैं, वे इस कार्ड का फायदा नहीं ले पाएंगे।
इसके साथ ही अगर आप ईएसआईसी (ESIS) का लाभ लेते हैं या आपकी सैलरी से पीएफ कटता है, तो भी आप योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। अगर कोई सरकारी नौकरी पर है या आर्थिक रूप से सक्षम है, तो भी आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

