सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stove Kraft IPO: सोमवार से कर सकते हैं सब्सक्राइब, जानें कंपनी ने क्या तय की है एक शेयर की कीमत

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 21 Jan 2021 06:21 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 08:13 AM (IST)

Stove Kraft IPO इस आईपीओ के तहत 95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 82.50 लाख इक्विटी ...और पढ़ें

Edelweiss Financial Services और JM Financial इस आईपीओ को मैनज कर रही हैं।
Edelweiss Financial Services और JM Financial इस आईपीओ को मैनज कर रही हैं।

नई दिल्ली, पीटीआइ। किचन अप्लाइंसेस बनाने वाली Stove Kraft Ltd का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्रत्येक शेयर की कीमत 384-385 रुपये तय की है। इस कैलेंडर वर्ष में यह चौथी कंपनी है, जो अपना आईपीओ ला रही है। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) के आईपीओ को बुधवार तक सब्सक्राइब किया जा सकता था। वहीं, इंडिगो पेंट्स और होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी का आईपीओ वर्तमान में सब्सक्रिप्शन के लिए खुला हुआ है। Stove Kraft के इस आईपीओ के तहत 95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 82.50 लाख इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए उपलब्ध होंगे।

(यह भी पढ़ेंः सेंसेक्स ने तीन दशक में छुआ 1,000 से 50,000 तक का आंकड़ा, जानें इससे जुड़े ऐतिहासिक आंकड़े)

इस आईपीओ के तहत प्रमोटर राजेंद्र गांधी के 6,90,700 शेयर, सुनीता राजेंद्र गांधी के 59,300 शेयर और Sequoia Capital India Growth Investment Holdings के 14,92,080 शेयर और SCI Growth Investments II के 6,007,920 शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए उपलब्ध होंगे। 

Sequoia Capital समर्थित कंपनी ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ऊपरी प्राइस बैंड के मुताबिक इस पब्लिक ऑफर के जरिए कंपनी 412.62 करोड़ रुपये जुटाएगी। 

इस IPO के लिए कब तक किया जा सकता है निवेश

अगर आप इस IPO के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास 28 जनवरी तक का समय है। एंकर इंवेस्टर्स के लिए यह आईपीओ 22 जनवरी को खुलेगा। 

कंपनी नए शेयरों को इश्यू किए जाने से प्राप्त आमदनी का इस्तेमाल कुछ कर्जों के भुगतान एवं कंपनी संबंधित सामान्य उद्देश्यों के लिए करेगी। 

कंपनी Pigeon एवं Gilma ब्रांड नाम से किचन से जुड़े सामानों के व्यापक रेंज का विनिर्माण और बिक्री करती है।  

Edelweiss Financial Services और JM Financial इस आईपीओ को मैनज कर रही हैं। 

(यह भी पढ़ेंः Home First Finance का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जानें क्या है एक शेयर की कीमत और कब तक कर सकते हैं निवेश)