सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटली की कंपनी भारत में बनाएगी आपके लिए घर, सिग्नेचर ग्लोबल के साथ लग्जरी आवास परियोजना के लिए साझेदारी

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Thu, 16 Apr 2026 07:30 PM (IST)

सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में एक लक्जरी आवास परियोजना के लिए इटली के टोनिनो लेम्बोर्गिनी के साथ साझेदारी की है। ...और पढ़ें

इटली की कंपनी भारत में बनाएगी आपके लिए घर, सिग्नेचर ग्लोबल के साथ लग्जरी आवास परियोजना के लिए साझेदारी

इटली की कंपनी भारत में बनाएगी आपके लिए घर, सिग्नेचर ग्लोबल के साथ लग्जरी आवास परियोजना के लिए साझेदारी

HighLights

  1. सिग्नेचर ग्लोबल ने टोनिनो लेम्बोर्गिनी संग की साझेदारी।

  2. गुरुग्राम में 812 लक्जरी फ्लैट्स की परियोजना।

  3. टोनिनो लेम्बोर्गिनी का भारतीय बाजार में प्रवेश।

भाषा, नई दिल्ली। रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में एक लग्जरी आवास परियोजना विकसित करने के लिए इटली के लाइफस्टाइल ब्रांड टोनिनो लेम्बोर्गिनी के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, "टोनिनो लेम्बोर्गिनी रेजिडेंसेज गुरुग्राम’ नामक यह आगामी ब्रांडेड आवास परियोजना 12.40 एकड़ में फैली होगी जिसमें 812 लग्जरी फ्लैट शामिल होंगे।"

टोनिनो लेम्बोर्गिनी की भारत के रियल एस्टेट में एंट्री

इस साझेदारी के साथ टोनिनो लेम्बोर्गिनी भारत के आवासीय रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश कर रहा है। सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम के सेक्टर-71 में विकसित किए जाने वाली इस परियोजना की निवेश राशि का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- DA Hike News: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, PM मोदी से की खास अपील

कंपनी ने इटली के ब्रांड के साथ लाइसेंस एग्रीमेंट किया है। टोनिनो लेम्बोर्गिनी के साथ वाणिज्यिक शर्तों पर सिग्नेचर ग्लोबल ने कहा कि इसमें एक निश्चित शुल्क शामिल होगा जिसका किस्तों में भुगतान किया जाएगा और यदि कुल राजस्व एक निर्धारित सीमा से अधिक होता है तो अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।

सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड के चेयरमैन ने कही यह बात

सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा, "हमारा दृष्टिकोण हमेशा भारत में शहरी जीवन के मानकों को पुनर्परिभाषित करने का रहा है जिसमें विश्वस्तरीय नवाचार को अपने देश में लाया जाए। टोनिनो लेम्बोर्गिनी जैसे वैश्विक ब्रांड के साथ साझेदारी करके हम केवल अपार्टमेंट नहीं बना रहे हैं बल्कि एक नई जीवनशैली तैयार कर रहे हैं।"

टोनिनो लेम्बोर्गिनी एस.पी.ए. के संस्थापक एवं अध्यक्ष टोनिनो लेम्बोर्गिनी ने कहा कि इस परियोजना के साथ कंपनी ने भारत के ब्रांडेड रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश किया है।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: '₹69000 न्यूनतम वेतन और 3.83 फिटमेंट फैक्टर करिए', किसने की ये मांग; 8वें वेतन पर बड़ी खबर!