सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी खाई है HOT MIX? 49 साल पहले दिल्ली के इस शख्स ने लगाया था दिमाग; बीकाजी-हल्दीराम के बीच बनाई खास पहचान

Published: Mon, 19 Oct 2026 12:23 PM (IST)

शाह नमकीन का 'हॉट मिक्स' ट्रेडमार्क कराने का प्रयास विफल रहा, दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने इसे एक सामान्य खाद्य ...और पढ़ें

शाम नमकीन किसकी देन?

शाम नमकीन किसकी देन?

HighLights

  1. शाह नमकीन का 'हॉट मिक्स' ट्रेडमार्क आवेदन खारिज

  2. कोर्ट ने 'हॉट मिक्स' को सामान्य खाद्य शब्द माना

  3. सुनीत शाह ने 1977 में शाह नमकीन की स्थापना की

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आंकड़ों के अनुसार भारत में सिर्फ नमकीन का सालाना कारोबार 50 से हजार करोड़ रुपये का है। इस सेगमेंट हल्दीराम और बीकाजी के नमकीन और स्नैक्स प्रोडक्ट्स सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। मगर कई छोटे ब्रांड भी हैं, जो इन्हें टक्कर देते हैं। इनमें से एक है शाह नमकीन (Shah Namkeen History)। शाह नमकीन का एक प्रोडक्ट आपने अकसर किराने और स्नैक्स शॉप पर देखा होगा - हॉट मिक्स (Hot Mix)।

कितने में मिलता है हॉट मिक्स?

शाह नमकीन के और भी बहुत से प्रोडक्ट हैं, मगर ये अपनी हॉट मिक्स के लिए ज्यादा फेमस है। बात करें Hot Mix की, तो इसका सबसे छोटा पैकेट 5 रुपये में मिलता है। वहीं बाकी पैकेट 10 रुपये से 120 रुपये तक के पैक में मिलते हैं।

किसने की थी शुरुआत?

शाह नमकीन की शुरुआत 1977 में दिल्ली में सुनीत शाह ने की थी। यह ब्रांड अपने खास मसालेदार स्नैक, 'हॉट मिक्स' की लोकप्रियता के चलते घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन गया। 49 साल से भी पहले दिल्ली में एक छोटे स्तर के नमकीन स्नैक निर्माता के रूप में काम शुरू करने के बाद, यह ब्रांड धीरे-धीरे इतना बड़ा हो गया कि अब यह हल्दीराम और बीकाजी जैसी पारंपरिक और आधुनिक स्नैक कंपनियों को कड़ी टक्कर देता है।

नाम की वजह से कोर्ट पहुंचा मामला

कानूनी घटनाक्रमों (जैसे अगस्त 2024 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के एक अहम फैसले) के तहत, सुनीत शाह ने 'सनशाइन फूड प्रोडक्ट्स' (BC हॉट मिक्स) जैसे प्रतिस्पर्धी ब्रांडों के खिलाफ 'हॉट मिक्स' (Hot Mix) शब्द पर अपने विशेष ट्रेडमार्क अधिकारों का दावा करने की कोशिश की।
कोर्ट ने उनके दावे को खारिज कर दिया और कहा कि 'हॉट मिक्स' एक सामान्य और वर्णनात्मक खाद्य शब्द है, जिसका इस्तेमाल नमकीन उद्योग में बड़े पैमाने पर होता है। यह किसी एक ब्रांड की निजी संपत्ति नहीं है।

और क्या-क्या बेचती है कंपनी?

शाह नमकीन के बाकी प्रोडक्ट्स में भुजिया, नमकीन, मुरमुरे, पफ, पापड़ और चिप्स शामिल हैं। ये कंपनी स्नैक्स फूड प्रोडक्ट्स में केक, चॉकलेट और मिठाई भी बनाती है।

ये भी पढ़ें - अनिल अग्रवाल का साउथ अफ्रीका में धमाका! वेदांता ने किया दशकों का सबसे बड़ा माइनिंग निवेश; डबल स्पीड से निकालेगी जिंक