सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI PO Salary: अच्छा! तो इतना कमाते हैं SBI के प्रोबेशनरी ऑफिसर, जान लीजिए साथ में मिलते हैं क्या-क्या फायदे?

Published: Mon, 29 Jun 2026 03:50 PM (GMT+05:30)

SBI PO Salary: SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पद तेज करियर ग्रोथ और विदेश में काम करने के अवसर भी प्रदान ...और पढ़ें

SBI PO को हर महीने कितनी सैलेरी मिलती है?

SBI PO को हर महीने कितनी सैलेरी मिलती है?

HighLights

  1. एसबीआई पीओ की शुरुआती बेसिक सैलरी कितनी होती है।

  2. सालाना CTC किस आधार पर तय होता है।

  3. तेज प्रमोशन सिस्टम और विदेश में काम करने का मौका।

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी का नाम आते ही लोगों के दिमाग में स्थिर करियर और मोटी सैलरी की तस्वीर बनती है। खासकर बैंकिंग सेक्टर में State Bank of India (SBI) की नौकरी को सबसे प्रीमियम माना जाता है। SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पद न सिर्फ सम्मान देता है, बल्कि शुरुआत से ही ऐसा पैकेज देता है जो प्राइवेट सेक्टर को टक्कर देता है।

शुरुआत में कितनी मिलती है सैलेरी?


SBI के आधिकारिक पे-स्केल के अनुसार PO की बेसिक सैलेरी शुरुआती ₹27,620 (प्लस 4 एडवांस इंक्रीमेंट) होगी। सैलरी जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I के लिए लागू ₹23700-980/7-30560-1145/2-32850-1310/7-42020 के स्केल में मानी जाती है। इसके अलावा D.A, HRA, CCA, PF, NPS, सहित अलॉवेंस भी मिलते हैं। जिससे हर महीने सैलेरी बढ़कर मिलती है। अगर सीटीसी की बात करें तो शुरुआती CTC लगभग ₹7.55 से ₹12.93 लाख से शुरू है। वहीं मुंबई के सेंटर में PO को सालाना सैलरी पैकेज करीब ₹21.97 लाख मिलता है।

 

सैलेरी के अलावा मिलते हैं जबरदस्त फायदे

* महंगाई भत्ता (DA)
* हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
* सिटी अलाउंस
* ट्रैवल और मेडिकल सुविधाएं
* लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC)
* पेंशन (NPS) और PF

इन सभी को जोड़कर सालाना CTC करीब ₹10-12 लाख तक पहुंच जाता है।

PO के लिए ट्रेनिंग और करियर ग्रोथ

प्रोबेशनरी अधिकारियों (POs) को दो साल के प्रोबेशन पर रखा जाएगा, जिस दौरान उन्हें बहुत ही गहन ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग अवधि के अंत में सभी अधिकारियों का एक स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। जो अधिकारी बैंक द्वारा तय किए गए उच्च मानकों को पार कर लेंगे, उन्हें सीधा प्रमोशन देकर 'मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II' में पक्की नियुक्ति दे दी जाएगी।


वहीं, जो अधिकारी टेस्ट तो पास कर लेंगे लेकिन स्केल-II के लिए जरूरी मानक पूरे नहीं कर पाएंगे, उन्हें 'जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I' में नियुक्त किया जाएगा। जो अधिकारी इस टेस्ट में फेल हो जाएंगे, उनकी सेवाएं बैंक द्वारा समाप्त कर दी जाएंगी। इन सबके अलावा, बैंक अपने कर्मचारियों को आगे बढ़ने के असीमित अवसर देता है, जिनमें विदेश में काम करने का मौका भी शामिल है। बैंक की इस बेहतरीन प्रमोशन पॉलिसी की मदद से एक मेधावी और होनहार अधिकारी बहुत ही कम समय में टॉप मैनेजमेंट तक का सफर तय कर सकता है।

यह भी पढ़ें: PAN Card में हो गई है स्पेलिंग या DOB की गलती? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें ठीक! जानिए स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस

कौन-कौन से पद होते हैं?

SBI PO की सबसे बड़ी ताकत इसका तेज प्रमोशन सिस्टम है। एक PO का करियर कुछ इस तरह आगे बढ़ता है:

* प्रोबेशनरी ऑफिसर Probationary Officer (PO)
* असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager)
* डेप्यूटी मैनेजर (Deputy Manager)
* मैनेजर ( Manager)
* सीनियर मैनेजर (Senior Manager)
* चीफ मैनेजर (Chief Manager)
* असिस्टेंट जनरल मैनेजर (Assistant General Manager) (AGM)
* डेप्यूटी जनरल मैनेजर (Deputy General Manager) (DGM)
* जनरल मैनेजर (General Manager) (GM)