आम आदमी को झटका! SBI, HDFC और PNB ने बढ़ाई MCLR दरें, कितना महंगा आपका हुआ लोन?
आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के बाद कई सरकारी और निजी बैंकों ने अपनी कर्ज की ब्याज दरों में बढ़ोतरी ...और पढ़ें

आम आदमी को झटका! SBI, HDFC और PNB ने बढ़ाई MCLR दरें, कितना महंगा आपका हुआ लोन?
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आरबीआई द्वारा पिछले महीने रेपो रेट (Repo Rate Hike) बढ़ाए जाने का असर अब आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है। देश के कई सरकारी और निजी बैंकों ने अपने कर्ज की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। जिन प्रमुख बैंकों ने ये कदम उठाया है, उनमें एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एसबीआई (SBI), पीएनबी (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इन बैंकों की नई ब्याज दरें क्या हैं?
किस बैंक ने कितनी बढ़ाई दरें?
भारतीय स्टेट बैंक की बात करें, तो इसने सबसे पहले शुरुआत करते हुए 3 महीने, 6 महीने, 1 साल, 2 साल और 3 साल के एमसीएलआर में 15 आधार अंक (0.15%) की बढ़ोतरी कर दी है, जो 15 अक्टूबर से लागू है। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक ने ओवरनाइट से लेकर 3 साल तक के लोन के लिए ब्याज दरों में 10 आधार अंक का इजाफा किया।
बैंक ऑफ इंडिया ने भी 3 महीने, 6 महीने, 1 साल और 3 साल की अवधि के लिए दरों में 10 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। इन दोनों बैंकों की नई दरें 1 नवंबर से लागू हो चुकी हैं।
देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी ने सभी सात अवधियों के लिए एमसीएलआर में 5 से 15 आधार अंक तक की बढ़ोतरी की है, जो 7 नवंबर से प्रभावी है।
वहीं केनरा बैंक ने सभी अवधियों के लिए दरों में 10 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने और 1 साल के एमसीएलआर में 5 से 20 आधार अंक की वृद्धि की है, जो आज यानी 12 नवंबर से लागू हो गई हैं।
क्या है एमसीएलआर रेट?
एमसीएलआर वो कम से कम ब्याज दर होती है, जिससे नीचे कोई भी बैंक अपने ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता। इसमें बढ़ोतरी होने का सीधा मतलब ये है कि अब नया लोन लेना या पहले से चल रहे लोन की किस्तें और महंगी हो जाएंगी।
कितना हो गया रेपो रेट?
मालूम हो कि आरबीआई ने अक्टूबर में ही अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसलों का एलान करते हुए रेपो रेट को 25 बेसिस प्वाइंट से बढ़ाकर 5.50% कर दिया था। इससे पहले फरवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच आरबीआई ने रेपो रेट में कुल 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी, लेकन अब दरों में फिर से इजाफा होने शुरू हो गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।