Sahara Refund Status Check: 47 लाख से ज्यादा लोगों को मिला फंसा पैसा, आपके खाते में आया या नहीं; ऐसे चेक करें
Sahara Refund Status Check: सरकार ने सहारा के 47 लाख से अधिक निवेशकों को 221 करोड़ रुपये से ज्यादा का ...और पढ़ें

47 लाख से अधिक निवेशकों को मिला सहारा का पैसा।
HighLights
47 लाख से अधिक निवेशकों को मिला सहारा का पैसा।
सरकार ने 221 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम लौटाई।
CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल पर स्टेटस ऑनलाइन चेक करें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Sahara Refund Status Check: क्या आपने भी सहारा में निवेश किया था और आपका पैसा फंसा है? तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, सहारा रिफंड पर बड़ा अपडेट आया है। सरकार ने सहारा में निवेश करने वालों निवेशकों के खाते में पैसा भेज दिया है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार की ओर से 47 लाख से अधिक निवेशकों को फंसा हुआ पैसा मिल गया है। कुल रकम 221 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।
सरकार ने 7 दिन में 47.15 लाख निवेशकों के खाते में 221 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा भेजा है। अगर आपका भी पैसा सहारा में फंसा हुआ है और अब तक खाते में नहीं आया है तो आपक स्टेटस चेक कर सकते हैं और यह पता लगा सकते हैं कि आपके रिफंड का स्टेटस क्या है। आइए रिफंड स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस जानते हैं।
कैसे चेक करें सहारा रिफंड का स्टेटस । How to Check Sahara Refund Status
18 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, लगभग 1.51 करोड़ लोगों ने रिफंड के लिए आवेदन किया है। इनमें से 47.15 लाख से अधिक निवेशकों को सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान प्राप्त हो चुका है।
रिफंड ट्रैक करने के लिए सहारा के कार्यालय जाने या किसी एजेंट से संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको आधिकारिक CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद 'डिपॉजिटर लॉगिन' (जमाकर्ता लॉगिन) विकल्प चुनें।
- अब आको अपने आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP दर्ज करें।
- अपने आवेदन और क्लेम का स्टेटस देखने के लिए अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- अब आपके डैशबोर्ड पर आपके रिफंड आवेदन से जुड़ी नवीनतम जानकारी दिखाई देगी।
यदि आवेदन में 'अंडर प्रोसेस' दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब है कि दावे का सत्यापन अभी चल रहा है। जमाकर्ताओं को इस प्रक्रिया को पूरा होने देना चाहिए और आगे के अपडेट के लिए पोर्टल चेक करते रहना चाहिए।
यदि आवेदन को सुधार या पुनः जमा (resubmission) के लिए चिह्नित किया गया है, तो आवेदकों को संबंधित 'री-सबमिशन' सुविधा पर जाना चाहिए, कमियों को ठीक करना चाहिए और आवश्यक जानकारी फिर से जमा करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Videocon की बर्बादी का असली सच! TV से तेल तक फैला था कारोबार... फिर कैसे डूबा हजारों करोड़ का साम्राज्य?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।