सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹ दिखा रहा मजबूती, डॉलर के मुकाबले 7 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा, समझें क्यों आ रही है तेजी

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:49 AM (IST)

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो 92.9950 के इंट्राडे हाई तक मजबूत हुआ। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. रुपया 7 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा

  2. विदेशी निवेशकों के भारी निवेश से रुपये में मजबूती।

  3. नवंबर में अब तक 12 अरब डॉलर से अधिक का निवेश।

नई दिल्ली। रुपये में लगातार मजबूती का सिलसिला जारी है। 20 अप्रैल के बाद पहली बार रुपया मजबूत होकर 93 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया है। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 92.9950 के इंट्राडे उच्च स्तर तक पहुंच गया। पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें लगभग 30 पैसे की तेजी आई है, और इस हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया 1 रुपये से ज्यादा मजबूत हुआ है।

भारतीय इक्विटी में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के भारी निवेश और निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से रुपये को मजबूती मिली। नवंबर में अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 12 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।

रुपये का बेहतरीन प्रदर्शन

इस महीने रुपया अपनी सभी एशियाई मुद्रा के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और डॉलर के मुकाबले इसमें लगभग 2% की बढ़त देखी गई है। यह तब हो रहा है जब अमेरिकी डॉलर काफी मजबूत हुआ है और फेडरल रिजर्व के रुख के और सख्त होने की उम्मीदों के कारण रीजनल करेंसी पर दबाव बना हुआ है।

नवंबर में अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 12 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। 'इनफॉर्मिस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले गुरुवार को ही FPIs ने 641.99 मिलियन डॉलर के शेयर खरीदे, जिससे इस महीने उनकी कुल खरीदारी लगभग 1.15 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच गई है।

नवंबर 2026 की समीक्षा के तहत, MSCI के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में चार भारतीय शेयरों को शामिल किए जाने से और अधिक निवेश आ सकता है। इन्फॉर्मिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एक ब्रोकरेज फर्म के डीलर का अनुमान है कि इस कदम से लगभग 2 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश आ सकता है।

ये भी पढ़ें - विदेशी अरबपति के हाथों बिके IDBI Bank के खिलाफ फिर 'हल्ला बोल', 3 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान

हालांकि, सप्लाई में संभावित रुकावट की चिंताओं के बीच डीलर कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों पर भी नज़र रख रहे हैं। 'इनफॉर्मिस्ट' के अनुसार, सुबह 9:40 बजे (IST) ब्रेंट क्रूड के जनवरी वायदा (फ्यूचर्स) 92.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे थे, जो पिछले बंद भाव से 0.5% अधिक है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।