Repo Rate बढ़ने से महंगे होंगे किसानों के लोन? KCC और एग्री मशीनरी के साथ पशुपालकों पर भी दिखेगा सीधा प्रभाव
रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद पर्सनल, होम और कार लोन महंगे होंगे, लेकिन सवाल है कि किसानों और पशुपालकों ...और पढ़ें
-1791376340056_m.webp)
कृषि लोन भी होंगे महंगे?
HighLights
रेपो रेट बढ़ने से बैंक कर्ज जैसे पर्सनल, होम लोन महंगे होंगे।
KCC और सरकारी कृषि-पशुपालन लोन पर सीधा असर नहीं होगा।
अन्य बैंक लोन और कृषि यंत्रों की खरीद महंगी हो सकती है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| 07 अक्टूबर बुधवार को RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में रेपो रेट में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन जैसे बैंक कर्ज महंगे होंगे। सबसे बड़ा सवाल ये है कि देश के किसानों और पशुपालकों को मिलने वाले लोन पर भी इसका असर देखने को मिलेगा या नहीं?
कृषि सुधार को लेकर पीएम हाई पावर कमेटी के मेंबर बिनोद आनंद ने जागरण बिजनेस से इस सवाल के जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया है, जिससे देश के किसान और आम नागरिकों पर सीधा प्रभाव पड़ने की बात कही है।
KCC लोन भी होगा महंगा?
आम लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत मिलने वाले लोन पर भी 25 bps बढ़कर 5.50% रेपो रेट का असर देखने को मिलेगा या नहीं? फिलहाल इस स्कीम के तहत ₹5 लाख तक का लोन 7% सालाना आधार पर मिलता है। बिनोद आनंद ने बताया कि केसीसी या अन्य सरकारी लोन पर खेती या पशुपालन से जुड़े कामों के लिए पहले से लागू नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा।
बातचीत के दौरान विनोद बताते हैं कि दुनिया के करीब 183 देशों की कुल आबादी से अधिक भारत में केवल खेती करने वाले किसानों की आबादी है, और वे केवल किसान क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले लोन पर निर्भर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसान खेती से इतर अन्य कामों के लिए जो लोन लेते हैं उसका इंट्रेस्ट रेट और रिपेमेंट की अवधि में बढ़ोतरी हो सकती है।
कृषि यंत्रों की खरीदी पर लोन होगा महंगा
बिनोद आनंद ने जानकारी देने हुए बताया कि क्रेडिट फार्मिंग के लिए भी लोन महंगा होगा। अगर कोई किसान ट्रैक्टर के लिए फाइनेंस या लोन ले रहा है तो उस पर पहले की तरह चल रही व्यवस्था का लाभ मिलेगा, लेकिन अगर किसान कल्टीवेटर, सीड ड्रील, थ्रेसर जैसे यंत्रों की खरीद पर कोई छूट नहीं मिलेगी, कृषि यंत्रों के लिए लोन लेना महंगा पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: GST दरों में बदलाव को लेकर बड़ी खबर! साल में सिर्फ 1 बार बदलेंगे रेट्स, इन 4 सुधारों पर सरकार की नजर
पशुपालकों का लोन भी महंगा होगा
इसके अलावा पशुपालन से जुड़े लोगों को भी लोन लेना महंगा हो सकता है। बिनोद के मुताबिक सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं या किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अगर आप एनिमल हस्बेंड्री के लिए लोन लेते हैं तो उसमें कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगर आप बैंकों से इन कामों के लिए लोन लेते हैं तो वहां भी कर्ज के ब्याज में बढ़ोतरी हो सकती है। उनके मुताबिक देश में बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक हैं जिन पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।
