सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GST दरों में बदलाव को लेकर बड़ी खबर! साल में सिर्फ 1 बार बदलेंगे रेट्स, इन 4 सुधारों पर सरकार की नजर

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:38 PM (IST)

सरकार GST व्यवस्था को स्थिर, सरल और कारोबार-अनुकूल बनाने के लिए "GST 2.0" रोडमैप पर काम कर रही है, जिसके ...और पढ़ें

GST में सुधार को लेकर सरकार की तैयारी

GST में सुधार को लेकर सरकार की तैयारी

HighLights

  1. GST दरों में बदलाव अब साल में सिर्फ एक बार।

  2. समान वस्तु/सेवा पर समान GST दर लागू होगी।

  3. MSME सेक्टर को मिलेगी सबसे बड़ी राहत।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| देश के इनडायरेक्ट टैक्स स्ट्रक्चर को अधिक स्थिर, सरल और कारोबार के अनुकूल बनाने के लिए केंद्र सरकार GST व्यवस्था में बड़े बदलावों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, सरकार "GST 2.0" रोडमैप पर काम कर रही है, जिसके तहत अब GST दरों में बदलाव साल में सिर्फ एक बार किया जाएगा। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार सभी GST दर संशोधन और स्लैब बदलाव हर साल 1 अप्रैल से लागू होंगे।

मीडिया सूत्रों का कहना है कि 8 अक्टूबर को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में GST दरों या टैक्स स्लैब में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं रखा जाएगा। बैठक का फोकस मुख्य रूप से प्रक्रियाओं को आसान बनाने और टैक्स नियमों से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे विवादों को दूर करने पर रहेगा।

वित्त मंत्रालय से जुड़े मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बार-बार होने वाले टैक्स बदलावों से उद्योग जगत को अपनी कीमतें, सप्लाई चेन और कारोबारी योजनाएं बार-बार बदलनी पड़ती हैं। नई व्यवस्था बनाने का उद्देश्य कारोबारियों को पहले से स्पष्टता देना है, ताकि वे पूरे फाइनेंशियल ईयर के लिए बेहतर योजना बना सकें।

इन सेक्टर्स में होगा सुधार

GST में सुधार के तहत प्रस्तावित सुधारों को 2027 तक चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है। सरकार का लक्ष्य GST व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, विवाद-मुक्त और कंप्लायंस के लिहाज से आसान बनाना है।

इन सुधारों का असर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पड़ सकता है, जिनमें एग्री और फूड प्रोसेसिंग, MSME, निर्यात से जुड़े मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन, टेलीकॉम तथा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

एक जैसी सर्विस पर एक जैसा टैक्स

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार GST में "चैनल न्यूट्रल टैक्सेशन" का सिद्धांत लागू करना चाहती है। इसका मतलब है कि किसी वस्तु या सर्विस पर GST रेट इस आधार पर अलग नहीं होगी कि वह किस प्लेटफॉर्म, एजेंट या डिलीवरी चैनल के जरिए बेची या उपलब्ध कराई जा रही है। समान वस्तु या सेवा पर समान GST दर लागू होगी।

इस कदम से ई-कॉमर्स कंपनियों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लॉजिस्टिक्स कंपनियों और पारंपरिक व्यापारियों के बीच टैक्स को लेकर मौजूद कई विवाद खत्म हो सकते हैं।

क्रिमिनलाइजेशन कम करने की तैयारी

GST व्यवस्था में सुधार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा टैक्स प्रशासन को अधिक भरोसेमंद और कारोबार-अनुकूल बनाना है। सरकार कई GST अपराधों को आपराधिक श्रेणी से बाहर करने पर विचार कर रही है। इससे सामान्य कारोबारी लेनदेन में छोटी गलतियों या तकनीकी चूक के कारण आपराधिक कार्रवाई का जोखिम काफी कम हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Repo rate Hiked का छोटे और मीडियम बिजनेस पर बढ़ेगा दवाब! बिजनेस लोन और MSME के रिपेमेंट पर क्या बदलाव?

सूत्रों के अनुसार, सरकार का फोकस दंडात्मक कार्रवाई के बजाय स्वैच्छिक अनुपालन बढ़ाने पर रहेगा। यदि किसी कारोबारी से रिटर्न दाखिल करने में देरी होती है, गणना में अनजाने में गलती हो जाती है या कोई वास्तविक परिचालन संबंधी त्रुटि होती है, तो ऐसे मामलों में केवल निर्धारित ब्याज और सीमित जुर्माना लगाया जाएगा।

MSME को मिल सकती है सबसे बड़ी राहत

विशेषज्ञों का मानना है कि इस सुधार का सबसे बड़ा लाभ MSME सेक्टर को मिल सकता है। छोटे कारोबारियों की लंबे समय से मांग रही है कि GST नियमों में स्थिरता लाई जाए और छोटी त्रुटियों को अपराध की तरह न देखा जाए। साल में एक बार दरों में बदलाव होने से कारोबारियों को मूल्य निर्धारण, स्टॉक प्रबंधन और अनुबंधों की योजना बनाने में आसानी होगी।

GST काउंसिल की बैठक पर नजर

8 अक्टूबर को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में भले ही टैक्स दरों में बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन प्रक्रियागत सुधारों, अनुपालन को आसान बनाने और विभिन्न सेक्टरों से जुड़े स्पष्टीकरणों पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। ऐसे में कारोबारियों और उद्योग जगत की नजर इस बैठक पर बनी हुई है।

यदि प्रस्तावित GST में सुधार से जुड़ा रोडमैप लागू होते है, तो यह GST लागू होने के बाद सबसे बड़े स्ट्रक्चरल सुधारों में से एक माना जाएगा, जिसका उद्देश्य कारोबार को आसान बनाना, विवाद कम करना और कर व्यवस्था में दीर्घकालिक स्थिरता लाना होगा।