सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या? Mukesh Ambani की ये कंपनी बिक गई, आखिर क्यों आई ये नौबत? जानिए कौन बना नया मालिक

Published: Tue, 14 Apr 2026 07:55 AM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2026 09:57 AM (IST)

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल ने रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (RPPMSL) में अपनी 100% हिस्सेदारी ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Net Worth) की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल रिलायंस की एक स्टेप-डाउन सब्सिडियरी, रिलायंस रिटेल ने कंपनी को सूचित किया है कि इसने रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (RPPMSL) में अपनी 100% इक्विटी हिस्सेदारी बेच दी है। कितने में हुई ये डील और कौन है खरीदार? आइए जानते हैं।

इसने खरीदी रिलांयस की कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार रिलायंस रिटेल ने RPPMSL में अपनी पूरी हिस्सेदारी जयपुर एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड को बेची है। ये बिक्री डील कुल 274 करोड़ रुपये में हुई है। इसके नतीजे में, RPPMSL अब कंपनी की सब्सिडियरी नहीं रही।
खरीदार कंपनी के प्रमोटर / प्रमोटर ग्रुप / ग्रुप कंपनियों से संबंधित नहीं है।

कितना रहा था RPPMSL का रेवेन्यू?

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए रिलायंस के कंसोलिडेटेड टर्नओवर में RPPMSL का योगदान ₹6,412.60 करोड़ था। वहीं 31 मार्च 2025 तक कंपनी की नेटवर्थ ₹342.45 करोड़ थी; जो रिलायंस के टर्नओवर और नेटवर्थ में क्रमशः 0.06% और 0.04% का योगदान देते हैं।

कितनी पुरानी है RPPMSL?

RPPMSL को पहले रिलायंस डिजिटल प्लेटफॉर्म एंड प्रोजेक्ट सर्विसेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। इस कंपनी की स्थापना 2019 में हुई थी। यह IT इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, प्रॉपर्टी मैनेजमेंट और मैनपावर सपोर्ट में एक्सपर्टाइज रखती है और रिटेल और डिजिटल इनिशिएटिव्स में सहायता प्रदान करती है।

शेयर पर असर

इस खबर का असर कल 15 अप्रैल को रिलायंस के शेयर पर पड़ सकता है, क्योंकि आज अंबेडर जयंती के चलते शेयर बाजार बंद है। रिलायंस शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो कल ये बीएसई पर ढाई फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 1 हजार 314 रुपये 55 पैसे पर बंद हुआ था।

बताते चलें कि बीते एक हफ्ते में रिलायंस का शेयर 1 फीसदी से अधिक चढ़ा है, जबकि पिछले एक महीने में इसमें लगभग 5 फीसदी की गिरावट आई है। तीन महीनों में ये 9 फीसदी से अधिक और 6 महीनों में साढ़े 4 फीसदी फिसला है।

1 साल में रिलायंस के शेयर में साढ़े 4 फीसदी की ही तेजी आई है। अब आगे निवेशकों की नजर कंपनी के चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च के नतीजों पर है। जानकारों का मानना है कि इन नतीजों से रिलायंस के शेयर को नया ट्रिगर मिल सकता है और उसी से नई मूवमेंट तय हो सकती है।

फिलहाल रिलायंस 17 लाख 78 हजार 911 करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल के साथ भारत की सबसे अधिक वैल्यूएबल कंपनी बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - Stocks To BUY: मोतीलाल ओसवाल ने चुने 5 शेयर, साल भर में देंगे 34% तक मुनाफा; हाथ से न निकल जाए मौका

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)