सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RBI New Rules: आरबीआई ला रहा बैंक अकाउंट का 'इमरजेंसी ब्रेक'! अब साइबर ठग नहीं उड़ा पाएंगे पैसा?

Published: Tue, 24 Nov 2026 02:05 PM (IST)

RBI cyber fraud rules: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी रोकने के लिए 'स्टॉप स्विच' और 'ट्रस्टेड पर्सन मैकेनिज्म' का प्रस्ताव लाया है। 'स्टॉप स्विच' से ग्राहक संदिग्ध धोखाधड़ी पर तुरंत खाते से पैसे निकलने पर रोक लगा सकेंगे, जबकि 'ट्रस्टेड पर्सन' से बड़ी रकम के ट्रांसफर पर परिवार के सदस्य की मंजूरी मिलेगी।

आरबीआई के नए नियम: साइबर ठगी रोकने को आ रहा 'स्टॉप स्विच' और 'ट्रस्टेड पर्सन'

आरबीआई के नए नियम: साइबर ठगी रोकने को आ रहा 'स्टॉप स्विच' और 'ट्रस्टेड पर्सन'

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| RBI new rules for cyber fraud: डिजिटल बैंकिंग ने हमारी जिंदगी जितनी आसान बनाई है, साइबर ठगों ने उतनी ही मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। आए दिन सुनने को मिलता है कि फोन पर एक अनजान लिंक आया, एक क्लिक हुआ और पलक झपकते ही बैंक अकाउंट खाली हो गया।

लोग जब तक कुछ समझ पाते हैं, खाता साफ हो चुका होता है। इसी ठगी को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) एक बड़ा सुरक्षा कवच लेकर आ रहा है।

RBI ने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड और अनधिकृत लेनदेन (Unauthorized transaction) से बचाने के लिए 'स्टॉप स्विच' (RBI Stop Switch) और 'ट्रस्टेड पर्सन मैकेनिज्म' (Trusted Person Mechanism) का प्रस्ताव जारी किया है।

क्या है स्टॉप स्विच और कैसे करेगा काम?

इसे आप अपने बैंक खाते का इमरजेंसी ब्रेक समझ सकते हैं। अगर आपको कभी भी शक हो कि आपका बैंक अकाउंट हैक हो गया है या आप साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं, तो स्टॉप स्विच के जरिए महज एक क्लिक में खाते से होने वाले सभी आउटगोइंग डेबिट यानी पैसे निकलने पर तुरंत रोक लगा सकेंगे।

जैसे ही यह स्विच एक्टिव होगा, आपके अकाउंट से कोई भी नया डिजिटल ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा। इसके अलावा, कोई नया पेमेंट मैंडेट या स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन भी सेट नहीं होगा और न ही किसी नए थर्ड-पार्टी ऐप पर आपका यूपीआई (UPI) रजिस्टर हो सकेगा। यानी पैसे निकलने के सारे नए रास्ते बंद हो जाएंगे और आपकी जमा-पूंजी सुरक्षित रहेगी।

खास बात यह है कि इसके लिए सिर्फ स्मार्टफोन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। ग्राहक बैंक के मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग के अलावा नजदीकी ATM, बैंक ब्रांच या कस्टमर केयर पर कॉल करके भी इसे चालू या बंद कर सकेंगे।

हैकर्स भी आसानी से नहीं बंद कर पाएंगे यह फीचर

मन में यह सवाल आना लाजिमी है कि अगर ठगों ने फोन ही हैक कर लिया, तो क्या वे खुद इस स्विच को बंद नहीं कर देंगे? RBI ने इसका भी पुख्ता इंतजाम किया है। स्टॉप स्विच को बंद करने के नियम बेहद सख्त होंगे।

इसे बंद कराते वक्त बैंक कई स्तरों पर ग्राहक का वेरिफिकेशन करेगा। साथ ही, बंद करने का अनुरोध डालने के बाद भी एक तय कूलिंग पीरियड तक इंतजार करना होगा। मतलब, इसे आनन-फानन में तुरंत बंद करना नामुमकिन होगा।

ट्रस्टेड पर्सन मैकेनिज्म से परिवार को सुरक्षा कवच

स्टॉप स्विच के साथ RBI ने ट्रस्टेड पर्सन मैकेनिज्म का भी प्रस्ताव दिया है। इसके तहत कोई भी ग्राहक अपनी मर्जी से परिवार के किसी सदस्य या 18 साल से अधिक उम्र के किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपने खाते का ट्रस्टेड पर्सन ना सकेगा। आप खुद अपने हिसाब से रकम की एक सीमा तय कर देंगे।

अगर खाते से RTGS या NEFT के जरिए उस तय सीमा से ज्यादा पैसा ट्रांसफर होता है, तो बैंक पहले ट्रस्टेड पर्सन को अलर्ट भेजेगा। 1 घंटे के भीतर उनकी मंजूरी मिलने पर ही पैसा ट्रांसफर होगा।

यह फीचर डिजिटल बैंकिंग की कम समझ रखने वाले परिवार के सदस्यों और बुजुर्गों के लिए बेहद काम का है। अब कोई उन्हें डराकर या बहलाकर मोटी रकम ट्रांसफर नहीं करवा सकेगा।

यह भी पढ़ें- RBI के 'ब्रह्मास्त्र' का कमाल: रुपया बना दुनिया की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली करेंसी! डॉलर के मुकाबले कब तक टिकेगी तेजी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।