Plastic Note: इस दिन से जेब में आ सकते हैं ₹10-₹20 के प्लास्टिक के नोट! ये है RBI का मास्टरप्लान
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 1 अप्रैल 2027 से 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोट बाजार में लाने की ...और पढ़ें

Plastic Note: इस दिन से जेब में आ सकते हैं ₹10-₹20 के प्लास्टिक के नोट! ये है RBI का मास्टरप्लान
HighLights
1 अप्रैल 2027 से आएंगे ₹10-₹20 के प्लास्टिक नोट।
आरबीआई 200 करोड़ प्लास्टिक नोट बाजार में उतारेगी।
पुराने नोट बंद नहीं होंगे, एटीएम में बदलाव नहीं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी प्लास्टिक के नोटों का बाजार (Plastic Note Currency) में आने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने देश में 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोट लाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए तारीख भी पक्की हो चुकी है।
कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी कि 1 अप्रैल 2027 से 10 और 20 रुपये के ये नए प्लास्टिक के नोट बाजार में पहुंच सकते हैं। आरबीआई इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुल 200 करोड़ नोट (10 और 20 के 1-1 अरब नोट) बाजार में उतारने जा रहा है।
आरबीआई के अनुसार, दुनिया के कई देशों में प्लास्टिक के नोट 30 साल से भी ज्यादा समय तक बिना फटे-गले चल जाते हैं। ऐसे में क्योंकि ₹10 और ₹20 के नोटों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है, इसलिए कागज वाले नोट जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे अब राहत मिलेगी।
पुराने नोट हो जाएंगे बंद?
मालूम हो कि आरबीआई की ओर से ये साफ कहा गया है कि नए नोट आने से पुराने नोट बंद नहीं होंगे। नए और पुराने, दोनों तरह के नोट मार्केट में पहले की तरह ही चलते रहेंगे। साथ ही आरबीआई ने ये भी कहा कि नए नोटों की साइज में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि बैंकों को एटीएम मशीनों को री-कॉन्फ़िगर (अपडेट) करने में करोड़ों रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
क्या बड़े नोट भी आने वाले हैं?
आरबीआई की ओर से साफ कहा गया है कि फिलहाल ₹100, ₹200 और ₹500 जैसे बडे नोट को लाने की फिलहाल कोई तैयारी नहीं है। अभी ये एक फील्ड ट्रायल है, इसलिए शुरुआत सिर्फ छोटी करंसी से की जा रही है। साथ ही आरबीआई ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों से भी बचने की सलाह दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।