सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी बैंकों के प्रमुखों संग बैठक से पहले जेटली से मिले राजन

By Shashi Bhushan KumarEdited By:
Published: Thu, 11 Jun 2015 02:19 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2015 02:20 PM (IST)

बैठक के बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर राजन ने कहा कि यह सामान्य बैठक थी, कुछ भी खास नहीं था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की और व्यापक आर्थिक मसलों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद राजन ने कहा कि यह सामान्य बैठक थी। कुछ भी खास नहीं था।

जेटली-राजन की मुलाकात रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा के कुछ दिन बाद हुई है। राजन ने कहा, 'हमें मौद्रिक नीति में जो कहना था, कह दिया था।' दो जून को केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 7.25 फीसदी कर दिया था। जनवरी से अब तक 3 किस्तों में आरबीआई ने नीतिगत ब्याज दरों में 0.75 फीसदी कटौती की है, लेकिन सभी बैंकों ने इसका लाभ ग्राहकों को नहीं दिया है।

वित्त मंत्री जेटली शुक्रवार को सरकारी बैंक के प्रमुखों के साथ बैठक करने वाले हैं। इस मौके पर बैंकों के सालाना प्रदर्शन और फंसे हुए कर्ज (एनपीए) की स्थिति पर विचार किया जाएगा। दिसंबर, 2014 तक सरकारी बैंकों का एनपीए 2,60,531 करोड़ रुपए या कुल कर्ज का 5.6 फीसदी हो गया था।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में कर्ज के उठाव, जनधन योजना और प्रधानमंत्री की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर हुई प्रगति की भी समीक्षा होगी।

बिजनेस सेक्शन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।