सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Qualcomm Layoffs: अमेरिकी कंपनी क्वालकॉम में बड़ी छंटनी, भारत में 1000 कर्मचारियों पर खतरा; बेंगलुरु के बाद यहां गिरेगी गाज!

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:36 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 06:41 PM (IST)

Qualcomm layoffs India: अमेरिकी टेक कंपनी क्वालकॉम ने भारत में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है, जो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Qualcomm Job Cuts 2026: अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी क्वालकॉम ने भारत में कर्मचारियों की बड़ी छंटनी शुरू कर दी है, जिससे देश भर में करीब 1,000 कर्मचारियों (Qualcomm layoffs India) पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। यह संख्या भारत में कंपनी के कुल कार्यबल का लगभग 5% से 6% बैठती है। वैश्विक स्तर पर कंपनी द्वारा चलाए जा रहे व्यापक पुनर्गठन और लागत कटौती कार्यक्रम के तहत यह बड़ा फैसला लिया गया है।

बेंगलुरु स्थित कार्यालय से शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छंटनी प्रक्रिया की शुरुआत क्वालकॉम के बेंगलुरु (Qualcomm Bengaluru layoffs) स्थित मुख्य कार्यालय से हुई है। इसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ इंजीनियर और लंबे समय का अनुभव रखने वाले कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

आने वाले दिनों में इस पुनर्गठन का असर हैदराबाद, दिल्ली-एनसीआर और चेन्नई में स्थित कंपनी के प्रमुख इंजीनियरिंग और रिसर्च सेंटर्स पर भी पड़ सकता है।

एक महीने के वेतन की पेशकश

प्रभावित होने वाले कर्मचारियों के लिए मुआवजे की भी बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें तीन महीने के वेतन के बराबर सेवरेंस पे यानी छंटनी मुआवजा दिया जा रहा है, साथ ही उनकी नौकरी की अवधि के आधार पर अतिरिक्त राशि भी दी जा रही है।

जो कर्मचारी तीन दिनों के भीतर अपने एग्जिट दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर देते हैं, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने की पेशकश भी की गई है। हालांकि, क्वालकॉम ने सेवरेंस पे से जुड़ी इन व्यवस्थाओं की सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: नोएडा में एक्वा लाइन पर मेट्रो विस्तार, खाद सब्सिडी और मुद्रा योजना के लिए बजट मंजूर

कर्मचारियों के पुनर्गठन की घोषणा

क्वालकॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टियानो एमोन ने बीते 20 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों के पुनर्गठन की घोषणा की थी। कंपनी की वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह छंटनी की जा रही है।

कंपनी का आधिकारिक तौर पर कहना है कि इस कदम का उद्देश्य संगठनात्मक जवाबदेही को मजबूत करना और बदलती कारोबारी प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यबल को व्यवस्थित करना है। हालांकि, भारत में वरिष्ठ इंजीनियरों और अनुभवी लोगों की छंटनी से यह चिंता गहरी हो गई है कि इसका मुख्य मकसद ऑपरेशनल लागत में भारी कटौती करना है।

कर्मचारियों का चयन उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन मूल्यांकन, टीम के स्तर पर आकलन और वरिष्ठ प्रबंधन की राय के आधार पर किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में रेडियो फ्रिक्वेंसी (आरएफ), ब्लूटूथ, वाई-फाई और ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम यानी जीएनएसएस इंजीनियरिंग टीमों में भी संभावित कटौती की बातें सामने आ रही हैं।

स्मार्टफोन बाजार भारी दबाव में

क्वालकॉम के राजस्व में सबसे बड़ा योगदान देने वाला वैश्विक स्मार्टफोन बाजार इस समय भारी दबाव से गुजर रहा है। यही वजह है कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड डिवाइस और डेटा सेंटर से जुड़े सेमीकंडक्टर कारोबार में विविधता लाने की कोशिश कर रही है।

साल 2026 में वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी कंपनियों में छंटनी की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। केवल पहली तिमाही में ही 80,000 से अधिक नौकरियां खत्म की जा चुकी हैं और इस साल कुल छंटनी का आंकड़ा 3 लाख से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है, जिसमें ओरेकल, अमेजन और मेटा जैसी दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बचपन में जरूर खाई होगी सतमोला! इस घोड़े वाले ने चांदनी चौक से की थी शुरुआत; एक आइडिया से हाजमोला को दी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।