LPG Cylinder Prices: 5 किलो वाला LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा, 261 रुपये की बढ़ोतरी- रिपोर्ट
1 मई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 261 रुपये बढ़ गई है।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये महंगा हुआ।
5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत 261 रुपये बढ़ी।
दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का।
नई दिल्ली। 1 मई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial Cylinder Prices) की कीमतों के साथ-साथ 5 किलो वाले सिलेंडर (5kg Cylinder Price) की कीमतें भी बढ़ गई हैं। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार, आज से 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों की कीमतों में भी 261 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी का एलान किया गया था। दिल्ली में अब 19 किलो वाले एक सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये होगी।
Prices of 5 kg Free Trade LPG (FTL) cylinders have also been increased by Rs 261 per cylinder with effect from today: Sources
— ANI (@ANI) May 1, 2026
तीसरी बार सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी
28 फरवरी को ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह कम से कम तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले मार्च के महीने में दरों में 144 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद 1 अप्रैल को कीमतों में फिर से 195.50 रुपये की वृद्धि की गई थी।
बढ़ती कीमतों से रेस्तरां मालिक परेशान
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने रेस्तरां, होटल और खान-पान से जुड़े व्यवसायों को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालांकि, सरकार का कहना है कि वह वैश्विक बाजारों की अस्थिर स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और देश के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम सुनिश्चित कर रही है।
ये भी पढ़ें- भारत में निवेश की सुनामी! 5 साल में आएंगे 800 बिलियन डॉलर, बदल जाएगी देश की तस्वीर; 3 सेक्टर में होगा इन्वेस्टमेंट
इसके अलावा, केंद्र सरकार ने 1 मई, 2026 से शुरू हुए अगले पखवाड़े (15 दिन) के लिए डीजल और एयर टरबाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर संशोधित विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और सड़क व अवसंरचना उपकर की दर अधिसूचित की है। डीज़ल के निर्यात पर शुल्क की दर 23 रुपये प्रति लीटर (SAED - 23 रुपये; RIC - 0) होगी; और ATF के निर्यात पर शुल्क की दर 33 रुपये प्रति लीटर (केवल SAED) होगी; पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क 0 होगा।
