Prayagraj Per Capita Income: जिस शहर में 'पूर्व का ऑक्सफोर्ड' उसकी प्रति व्यक्ति आय कितनी, काशी से ज्यादा या कम?
Prayagraj Per Capita Income: वित्त वर्ष 2024-25 में प्रयागराज की प्रति व्यक्ति आय 1,16,895 रुपये है, जो इसे उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें
-1793104821977_m.webp)
प्रयागराज की प्रति व्यक्ति आय 116895 रुपये है।
HighLights
प्रयागराज की प्रति व्यक्ति आय ₹1,16,895 (2024-25)।
यूपी में प्रति व्यक्ति आय में 18वां स्थान।
वाराणसी से अधिक है प्रयागराज की प्रति व्यक्ति आय।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Prayagraj Per Capita Income: आज जिस शहर को हम प्रयागराज के नाम से जानते हैं, वो कभी इलाहाबाद हुआ करता था। 2018 में यूपी सरकार ने इसका नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। तब से यह शहर दो नामों से इलाहाबाद और प्रयागराज के नाम से जाना जाता है। कोई इलाहाबाद कहता है, तो कोई प्रयागराज।
भले ही इस शहर का नाम बदल गया है, लेकिन इसकी सांस्कृतिक विरासत आज भी वैसी की वैसी है। यहीं पर तीन नदियों यमुना, गंगा और अदृश्य सरस्वती के मिलन से संगम बनता है।
प्रयागराज ने देश को दिए सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री
इसी शहर में स्थित है पूर्व का ऑक्सफोर्ड (East Of Oxford) कहा जाना वाला इलाहाबाद विश्वविद्यालय। ब्रिटिश भारत में स्थापित कलकत्ता (कोलकाता), बॉम्बे (मुंबई) और मद्रास यूनिवर्सिटी के बाद यह भारत का चौथा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। इस शहर और विश्वविद्यालय ने देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री दिए हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और वी.पी. सिंह इलाहाबाद यानी प्रयागराज के ही निवासी थे।
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र थे। इस शहर का इतिहास बहुत समृद्धि है। लेकिन वर्तमान में इस शहर के लोग कितने अमीर हैं? आइए जानते हैं कि आखिर प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से प्रयागराज किस नंबर पर आता है।
कितनी है प्रयागराज की प्रति व्यक्ति आय?
यूपी के अर्थ एवं सांख्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में प्रयागराज की प्रति व्यक्ति आय 116895 रुपये है। यह इस शहर की औसत प्रति व्यक्ति आय है।
यह भी पढ़ें- UP का सबसे अमीर जिला, हर इंसान है लखपति; प्रति व्यक्ति आय 12 लाख रुपये के पार
प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से प्रयागराज यूपी का 18वां सबसे बड़ा जिला है। वहीं, अगर इस शहर की जीडीपी की बात करें प्रयागराज की जीडीपी 83465.42 करोड़ रुपये है। नेट डिस्ट्रिक्ट डोमेस्टिक प्रोडक्ट पर आधारित यह डेटा वित्त वर्ष 2024-25 का है।
प्रयागराज की प्रति व्यक्ति आय वाराणसी से ज्यादा या कम
प्रयागराज से लगभग 130 किलोमीटर दूर वाराणसी शहर भी अपने धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में यह शहर प्रयागराज से पीछे है। प्रयागराज की प्रति व्यक्ति आय 116895 रुपये है, तो वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय 114685 रुपये है।
जीडीपी के मामले में भी प्रयागराज, वाराणसी से आगे है। प्रयागराज की जीडीपी 83465.42 करोड़ रुपये है और वाराणसी की जीडीपी 49309.83 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले कृषि मंत्री का Video संदेश, बताया कितने किसानों के खाते में आएगा पैसा
