PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, पैसा बढ़ेगा या नहीं; कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने खुद बताया
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में उस सवाल का जवाब दिया है जिसमें पूछा गया था कि क्या PM Kisan Yojana की किस्त राशि बढ़ोतरी होगी?
HighLights
पीएम किसान किस्त बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में दी जानकारी।
लैंड सीडिंग, ई-केवाईसी, आधार लिंक बैंक खाता अनिवार्य।
नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment) का इंतजार है। इंतजार के बीच एक बड़ी खबर आई है। खबर किसान योजना की किस्त से जुड़ी है। दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में किसान योजना की किस्त से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया है।
अगर आप भी एक किसान हैं और इस योजना का लाभ उठा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। सरकार वर्तमान में इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। हर साल 3 किस्त जारी की जाती है। और प्रत्येक किस्त के जरिए किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाते हैं।
क्या PM Kisan Yojana की किस्त की राशि बढ़ेगी?
क्या पीएम किसान योजना की किस्त में इजाफा होगा? इस सवाल का जवाब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया है। उनसे इस योजना से संबंधित 4 सवाल पूछे गए थे, जिसमें एक सवाल किस्त की राशि में बढ़ोतरी से भी थी। कृषि मंत्री से ये सवाल केरल से कांग्रेस सांसद बेनी बेहनन और CPI के K. Radhakrishnan ने पूछा था।
यह भी पढ़ें- JP Associates से पहले दिवालिया हुई Videocon को अब तक नहीं मिला मालिक, ₹90 हजार करोड़ का कर्ज; SC में हुई सुनवाई
सवाल था कि क्या सरकार PM Kisan Yojana की सालाना सहायता राशि को ₹6000 से बढ़ाने का प्रस्ताव रखती है? इसका लिखित जवाब देते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम किसान योजना के की सहायता राशि को बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।
वहीं, क्या जमीन के रिकॉर्ड से जुड़ी समस्याओं या आधार मिसमैच की वजह से किसी पात्र किसान को बाहर रखा गया है के सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि किसान योजना के तहत, पात्रता और लाभ पाने के लिए जमीन का विवरण दर्ज करना (लैंड सीडिंग), eKYC और बैंक खाते को आधार से जोड़ना जरूरी शर्तें हैं। राज्यों द्वारा सत्यापित पात्र लाभार्थियों को अगली किश्तों में तुरंत लाभ ट्रांसफर कर दिया जाता है।
