सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana 22nd Installment: क्या कल खत्म होगा इंतजार, खाते में आएंगे 2-2 हजार?

Published: Sat, 31 Jan 2026 06:20 AM (IST)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) का इंतजार कर रहे किसानों के लिए ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana 22nd Installment: क्या कल खत्म होगा इंतजार, खाते में आएंगे 2-2 हजार?

PM Kisan Yojana 22nd Installment: क्या कल खत्म होगा इंतजार, खाते में आएंगे 2-2 हजार?

HighLights

  1. 22वीं किस्त का इंतजार 1 फरवरी को बजट के दिन।

  2. बजट के दिन किस्त आने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं।

  3. पीएम किसान की अगली किस्त बजट के बाद संभव।

नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान भाइयों के लिए कल यानी 1 फरवरी 2026 का दिन बहुत बड़ा है। इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। ऐसे में बजट वाला दिन होने की वजह से बहुत से किसानों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या कल PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है?

आइए जानते हैं कि आखिर पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कब खत्म होगा, और आगामी किस्त को लेकर क्या ताजा अपडेट है।

क्या बजट वाले दिन खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार?

1 फरवरी को रविवार का दिन है। यह तारीख भारत के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इस दिन आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट पेश किया जाएगा। इसी बजट में PM KISAN YOJANA के लिए राशि का आवंटन किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल अगले वित्त वर्ष की किस्त को वितरित करने के लिए किया जाएगा।

हालांकि, कल यानी 1 फरवरी को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आएगी या नहीं, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यानी यह कहना गलत होगा कि कल रविवार को PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म होगा। क्योंकि जब तो सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की जाती तब तक इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

क्या बजट में ही आवंटित होती है PM KISAN YOJANA के लिए राशि?

भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है सभी का आवंटन बजट में पहले ही निर्धारित कर दिया जाता है। और अगर चालू वित्त वर्ष में सरकार को लगता है कि इस योजना में राशि कम पड़ सकती है तो वह उस योजना के लिए राशि के आवंटन को बढ़ा सकती है। जैसे चालू वित्त वर्ष के लिए पीएम किसान योजना के लिए सरकार ने 63500 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। अगर किस्त के वितरण में राशि कम पड़ती है तो सरकार इसमें इजाफा कर सकती है।

बजट के दिन नहीं तो कब आएगी PM Kisan की 22वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) बजट के बाद आने की संभावना है। अगली किस्त के लिए कृषि मंत्रालय ने तैयारी कर ली है। लेकिन अभी मंत्रालय के अधिकतर अधिकारी बजट से जुड़े कामों में। व्यस्त हैं।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana Online Apply: पीएम किसान योजना के लिए कैसे करते हैं ऑनलाइन आवेदन, देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस