सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त के इंतजार के बीच लाखों किसानों के नाम कटे, कारण चल गया पता; आपका नाम है या नहीं?

Published: Mon, 23 Feb 2026 12:13 PM (IST)

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के इंतजार के बीच (Kisan Yojana Ki 22vi Kist Kab Aayegi) लाखों किसानों के नाम लाभार्थी सूची से हटाए गए हैं।

PM Kisan Yojana की लिस्ट से क्यों कट रहे हैं नाम? (तस्वीर AI जनरेटेड और प्रतिकात्मक है)

PM Kisan Yojana की लिस्ट से क्यों कट रहे हैं नाम? (तस्वीर AI जनरेटेड और प्रतिकात्मक है)

HighLights

  1. लाखों किसानों के नाम पीएम किसान सूची से हटाए गए।

  2. 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले अपात्र।

  3. परिवार के एक से अधिक सदस्य लाभ नहीं ले सकते।

नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के इंतजार () के बीच एक सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सरकार ने लाखों किसानों के नाम क्यों काटे? दरअसल, 21वीं किस्त के दौरान अलग-अलग राज्यों में सरकार ने लाखों किसानों के नाम काटे थे।

सरकार ने उस दौरान इसके पीछे का कारण भी बताया था। PM Kisan Yojana से किसानों को नाम क्यों काटा गया या फिर काटा जा रहे इसके पीछे 2 मुख्य कारण है, जिसके बारे में किसान योजना के आधिकारिक पोटर्ल पर बताया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी (PM Kisan Ki Agali Kist Kab Aayegi) इन सवालों के बीच किसानों यह जरूर चेक कर लेना चाहिए कि उनका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में है या नहीं। क्योंकि सरकार समय-समय पर बेनिफिशियरी लिस्ट अपडेट करती रहती है।

इन दो कारणों की वजह से कट रहे हैं लाखों किसानों के नाम?

पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार उन किसानों की दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिन्होंने 01-02-2019 के बाद जमीन का मालिकाना हक हासिल किया। यानी इस तारीख से पहले जिनके पास खेती की जमीन नहीं थी, उनकी जांच होगी।

और ऐसे मामले जहां परिवार के एक से ज्यादा सदस्य बेनिफिट ले रहे हैं (जैसे, पति और पत्नी दोनों, एक एडल्ट सदस्य और नाबालिग, वगैरह)।

PM Ksian Yojana

वेबसाइट पर लिखा है कि ऐसे मामलों के फायदे फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने तक कुछ समय के लिए रोक दिए गए हैं। यानी इस तरह के किसानों की किस्त रोक दी गई है। वेरीफिकेशन पूरा होने के बाद ही उनके खाते में पैसा भेजा जाएगा। अगर वह सच में इस योजना के लिए पात्र हुए तो।

किसान योजना की वेबसाइट में आगे लिखा है कि किसानों से रिक्वेस्ट है कि ज्यादा जानकारी के लिए वे PM KISAN वेबसाइट/मोबाइल ऐप या किसान ई-मित्र चैटबॉट के Know Your Status (KYS) पर अपना एलिजिबिलिटी स्टेटस चेक करें।

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें (PM Kisan Yojana ka Status kaise Check Karen)? इसे लेकर भी कई किसानों के मन में कन्फ्यूजन होती है। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: ऑफिशियल PM किसान पोर्टल पर जाएं
स्टेप 2: ‘फार्मर्स कॉर्नर’ में, ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ पर क्लिक करें
स्टेप 3: आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें
स्टेप 4: ‘गेट स्टेटस’ टैब पर क्लिक करें।

कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब तक आएगी, इसके बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह किस्त मार्च के पहले सप्ताह में आ सकती है। इसके होली से पहले भी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- 40 की उम्र में हुए फेल तो बन गए LIC एजेंट, रिटायरमेंट के बाद की नई शुरुआत; आज देश के सबसे उम्रदराज अरबपति