PM Kisan Yojana 24th Installment: आज खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार, पीएम मोदी गुजरात से भेजेंगे 2-2 हजार
PM Kisan Yojana 24th Installment: आज पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से ...और पढ़ें

आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त।
HighLights
आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त।
पीएम मोदी गुजरात से 9.34 करोड़ किसानों को देंगे राशि।
तकनीकी समस्या वाले किसानों को मिल सकते हैं 4 हजार।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार आज खत्म होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से सीधे किसानों के खाते में पैसा भेजेंगे।
किसानों के खाते में सीधे DBT के जरिए पैसा भेजा जाएगा। पैसा उन्हीं किसानों के खाते में पहुंचेगा जो इस योजना के लिए पात्र हैं और उनके आवेदन में कोई दिक्कत नहीं।
कितने बजे जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 9:30 बजे गुजरात के बनासकांठा में में 'एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन' प्रयोगशाला और 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' पशु फार्म का दौरा करेंगे।
पीएम मोदी सुबह लगभग 10:30 बजे, वह बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही, वह PM-KISAN योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त जारी करेंगे, दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।
यानी PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त सुबह लगभग 10:30 बजे आ सकती है। इस किस्त के जरिए देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी जाएगी।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री कृषि भंडारण, प्रसंस्करण और इससे जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 'कृषि अवसंरचना कोष' (Agriculture Infrastructure Fund) के तहत स्थापित 521 इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही, वे उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से 12 बागवानी क्लस्टरों का भी उद्घाटन करेंगे।
क्या कुछ किसानों के खाते में 4 हजार रुपये भी आएंगे?
पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे किसानों की किस्त अगर तकनीकि समस्या के चलते नहीं आती, तो आगामी किस्त में पिछली किस्त का भी पैसा आता है। मान लीजिए किसी किसान की 23वीं किस्त कुछ तकनीकि समस्या के चलते नहीं आई थी तो संभव है कि 24वीं किस्त के साथ उनकी 23वीं किस्त के भी 2 हजार रुपये आ जाएं। यानी 2 हजार 24वीं किस्त और 2 हजार 23वीं किस्त के मिलाकर 4 हजार रुपये आ सकते हैं।
