PM Kisan Yojana: बजट से पहले मिलेगा तोहफा या बाद में आएंगे 2-2 हजार, चेक करें 22वीं किस्त का अपडेट
करोड़ों किसान PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। यह किस्त बजट से पहले आएगी या ...और पढ़ें
-1769000291669_m.webp)
PM Kisan Yojana: बजट से पहले मिलेगा तोहफा या बाद में आएंगे 2-2 हजार, चेक करें 22वीं किस्त का अपडेट
HighLights
पीएम किसान 22वीं किस्त बजट से पहले या बाद?
1 फरवरी 2026 को निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट।
मंत्रालयों की व्यस्तता के कारण बजट के बाद आने की उम्मीद।
नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) का पैसा बजट से पहले आएगा या फिर बजट के बाद? यह सवाल भारत के करोड़ों किसानों के मन में है। 21वीं किस्त के बाद से ही किसान भाई इस सवाल के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगे। इस बजट में पीएम किसान योजना को लेकर भी बड़ा अपडेट मिल सकता है। सरकार इसकी राशि में इजाफा कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों की किस्त में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
बजट से पहले या बाद कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?
अब तक पीएम किसान योजना का जो चलन रहा है उसके अनुसार अगर देखा जाए तो साल की शुरुआत में आने वाली किस्त फरवरी महीने में आती रही है। पिछले साल की बात करें तो 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को आई थी।
पिछले चलन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के बजट से पहले आने की उम्मीद बहुत कम है। हालांकि, कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि सरकार बहुत बार घोषित नहीं करती कि वह किस्त भेजेगी। केंद्र सरकार ने कई बार किस्त भेजने के बाद सूचित किया है।
2025 में भारी बारिश की वजह से कई प्रदेश में फसल नुकसान हुई थी। किसानों को परेशानी उठानी पड़ी थी, जिसे देखते हुए केंद्र ने कुछ राज्यों को जैसे- पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के किसानों को 21वीं किस्त पहले ही भेज दी थी।
क्या बजट के बाद आएगी 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की बजट के बाद आने की अधिक संभावना है, क्योंकि अभी अधिकतर मंत्रालय बजट के काम में व्यस्त है। कृषि मंत्रालय भी आगामी बजट को लेकर व्यस्त है। ऐसे में इसकी संभावना बहुत कम ही है कि 1 फरवरी 2026 से पहले सरकार PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त जारी करे।
