सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में Invest, मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग बढ़ाने के लिए पीयूष गोयल का मास्टर प्लान! अमेरिकी टॉप अधिकारियों से की मुलाकात

By Business DeskEdited By: Nayan Tiwari
Published: Wed, 07 Oct 2026 09:28 PM (GMT+05:30)

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में अमेरिकी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर भारत में निवेश, विनिर्माण और ...और पढ़ें

पीयूष गोयल का मास्टर प्लान!

पीयूष गोयल का मास्टर प्लान!

HighLights

  1. पीयूष गोयल ने अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश हेतु आमंत्रित किया।

  2. विनिर्माण, सोर्सिंग और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर हुई विस्तृत चर्चा।

  3. ब्लैकस्टोन, आईबीएम, एस्टी लाडर के शीर्ष अधिकारियों से की मुलाकात।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयार्क में कई प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के टॉप लेवल के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्हें भारत में निवेश एवं कारोबार के अवसर तलाशने के लिए इन्वाइट किया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के बुधवार को जारी बयान के अनुसार, गोयल ने ब्लैकस्टोन के प्रेसिडेंट एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) जोनाथन ग्रे और ब्लैकस्टोन के अंतरराष्ट्रीय निजी इक्विटी कारोबार के चेयरमैन प्रकाश मेलवानी से मुलाकात की।

मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग बढ़ाने पर फोर्स

इस बैठक में भारत में ब्लैकस्टोन के निवेश तथा विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और विस्तार देने पर चर्चा हुई।गोयल ने न्यूबर्गर बर्मन के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) जार्ज वाकर तथा एस्टी लाडर कंपनीज के प्रेसिडेंट एवं सीईओ स्टीफन डे ला फेव्री से भी मुलाकात की। इस दौरान भारत में विकास के अवसरों, मैन्युफैक्चरिंग और ‘सोर्सिंग’ बढ़ाने तथा देश के तेजी से बढ़ते सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल बाजार पर चर्चा हुई।

AI, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्वांटम कंप्यूटिंग पर विचार

IBM चेयरमैन एवं CEO अरविंद कृष्णा के साथ बैठक में भारत में IBM की भागीदारी को और मजबूत करने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड, इंफ्रास्ट्रक्चर क्वांटम कंप्यूटिंग और अन्य उभरती टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ।

ये भी पढ़ें: नहीं होगा भारत-अमेरिका FTA? मुफ्त व्यापार समझौते पर अमेरिका का नया रुख!

गोयल ने जनरल अटलांटिक के चेयरमैन एवं CEO विलियम ई. फोर्ड और एआईए ग्रुप के गैर-कार्यकारी चेयरमैन मार्क टकर से भी मुलाकात की। जनरल अटलांटिक के साथ भारत में निवेश एवं कारोबारी गतिविधियों को और बढ़ाने तथा एआईए ग्रुप के साथ बीमा एवं वित्तीय सेवा क्षेत्रों में अवसरों पर चर्चा हुई।