सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol- Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

By Abhinav ShalyaEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2022 07:52 AM (IST)

Petrol- Diesel Price Today सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन पेट्रोल- डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। देश ...और पढ़ें

Petrol- Diesel Price Update 07 October 2022
Petrol- Diesel Price Update 07 October 2022

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। ओपेक प्लस की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में 20,00,000 बैरल प्रति दिन की कमी के एलान के बाद से दुनिया में कच्चे तेल के दामों में तेजी जारी है। 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छूने के बाद कच्चा तेल का भाव एक फिर 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। हालांकि हाल के दिन में कच्चे तेल में उतार- चढ़ाव का भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमत पर कोई असर देखने को नहीं मिला है।

देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 96.76 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत

  • नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर है।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये प्रतिलीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
  • जयपुर में पेट्रोल के दाम 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.72 प्रति लीटर है।
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.04 रुपये प्रति लीटर है। 

प्रतिदिन जारी किए जाते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों की समीक्षा के बाद ही प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। पेट्रोल- डीजल की कीमत में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से लगाए जाने वाले कर, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट को भी शामिल किया जाता है।

ये भी पढ़ें-

डॉलर की मजबूती के आगे फीके पड़े बड़े देशों के विदेशी मुद्रा भंडार, अमेरिका और जापान के मुकाबले कहां है भारत

रूस के क्रूड को लेकर फिर भारत पर दबाव बनाएगा अमेरिका, हरदीप सिंह पुरी के साथ उठेगा मुद्दा

जानें मार्केट के Top 5 स्टॉक्स जो देंगे शानदार रिटर्न्स - https://bit.ly/3RxtVx8

"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।