सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: भीषण गर्मी के बीच जारी हुई फ्यूल की नई दरें, यहां चेक करें ताजा कीमत

Published: Wed, 19 Jun 2024 07:55 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2024 08:01 AM (IST)

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिये हैं। आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं ...और पढ़ें

19 जून को क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव
19 जून को क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

HighLights

  1. रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी होती है।
  2. देश में फ्यूल प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश में भीषण गर्मी पढ़ रही है। इस बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये हैं। आज भी देश के सभी शहरों में इनके दाम स्थिर बने हुए हैं। 

आपको बता दें कि मार्च में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की थी। लेकिन, कुछ दिन पहले कर्नाटक में फ्यूल प्राइस के दाम में बढ़ोतरी हुई है। चूंकि देश के सभी शहरों में फ्यूल प्राइस अलग है तो ऐसे में गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही तेल भरवाना चाहिए। 

महनगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 94.76 रुपये और 87.66 रुपये प्रति लीटर हैं।

वहीं अगर मुंबई की बात करें तो पेट्रोल 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये और डीजल की कीमत 92.32 रुपये है। जबकि कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 103.93 रुपये का और डीजल 90.74 रुपये में मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- हर स्मॉल सेविंग स्कीम पर सरकार देती है अलग ब्याज, SSY, PPF या फिर किस योजना में करें निवेश

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स

नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर है।

गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर है।

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर है।

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.84 रुपये और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर है।

हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर है।

जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर है।

पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर है।

लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर है।

सभी शहर में अलग क्यों है भाव

वर्तमान में पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी के दायरे में नहीं आता है। इस पर राज्य सरकार द्वारा वैट (Value Added Tax) लगाया जाता है। वैट की दरें हर राज्य में अलग होती है, जिस वजह से इनके दाम भी अलग होते हैं।

गाड़ीचालक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के वेबसाइट और ऐप के जरिये भी लेटेस्ट रेट चेच कर सकते हैं।    

यह भी पढ़ें- PM Kisan 17th Installment: अभी तक अकाउंट में नहीं आई 17वीं किस्त की राशि? जानिए क्या है वजह और कहां करें शिकायत