सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए आपके शहर में क्या है नई कीमत

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Fri, 26 May 2023 07:34 AM (IST)

Petrol Diesel latest Price देश के हर बड़े और छोटे शहरों के लिए आज देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल ...और पढ़ें

Latest Petrol Diesel CNG price in India
Latest Petrol Diesel CNG price in India

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: Today;s Petrol Diesel Price: भारत की तेल कंपनियों ने आज देश भर में अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल के लिए लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं।

देश की तेल कंपनियों ने अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत से प्रभावित हुए बिना, एक बार फिर से राहत की खबर दी है। तेल कंपनियों ने आज भी देश के हर शहरों में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

महानगरों में तेल के दाम

  • नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.86 रुपये और डीजल 94.46 रुपये प्रति लीटर

बाकी शहरों में तेल के दाम

  • नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर है
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है
  • पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर है
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.43 रुपये और डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
  • जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
  • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है

मैसेज से जानें तेल का दाम

भारत की तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे कच्चे तेल के दामों के अनुसार देश में पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इस समय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 77.47 डॉलर प्रति बैरल पर मिल रहा है।

आप रोज फोन के जरिये भी तेल के लेटेस्ट रेट के बारे में पता कर सकते हैं। आपको अपने फोन से 92249 92249 नंबर पर RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर भेजना हैं। देश की राजधानी दिल्ली में आप अपने फोन पर RSP 102072 लिखकर इस नंबर पर 92249 92249 मैसेज कर तेल के कीमत के बारे में पता कर सकते हैं।