सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने अपडेट किए नए रेट, आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम

By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
Published: Fri, 19 May 2023 07:24 AM (IST)Updated: Fri, 19 May 2023 07:42 AM (IST)

Petrol Diesel Price Today कल कच्चे तेल में हुई मामूली गिरावट के बाद आज देश की तेल कंपनियों ने देश ...और पढ़ें

Oil companies of the country released the latest rates, today the price of oil in your city
Oil companies of the country released the latest rates, today the price of oil in your city

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: Petrol Diesel Price Today: भारत की तेल कंपनियों ने आज देश भर में अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल के लिए लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं। कल कच्चे तेल की कीमतों में 0.61 प्रतिशत प्रति बैरल की गिरावट आई थी, जिसके बाद प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत 76.49 डॉलर हो गई थी।

हालांकि, देश की तेल कंपनियों ने अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत से प्रभावित हुए बिना, आज एक बार फिर से वाहन चलाने वालों के लिए राहत की खबर दी है। तेल कंपनियों ने आज भी देश के हर छोटे और बड़े शहरों में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

महानगरों में आज तेल के रेट

  • नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में तेल के दाम

  • नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.42 रुपये और डीजल 94.21 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.35 रुपये और डीजल 89.55 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में पेट्रोल 109.10 रुपये और डीजल 94.28 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

इस तरह फोन पर प्राप्त करें तेल के दाम

तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे कच्चे तेल के दामों के अनुसार भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती है। इस वक्त बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 76 डॉलर प्रति बैरल पर मिल रहा है।

अगर आप चाहते हैं कि प्रतिदिन आपके फोन पर तेल के लेटेस्ट रेट के मैसेज आपको मिल जाएं तो उसके लिए आपको अपने फोन से 92249 92249 नंबर पर RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर भेजे सकते हैं। हालांकि दिल्ली वासियों अपने फोन पर RSP 102072 लिखकर इस नंबर पर 92249 92249 एसएमएस कर तेल के ताजा रेट्स पता कर सकते हैं।