24 घंटे में ₹31400 करोड़ स्वाहा! 3 दोस्तों की कंपनी को तगड़ा नुकसान; 18 साल से बीमा बिजनेस में इनकी बादशाहत
IRDAI के कमीशन दर सीमित करने के प्रस्ताव के बाद पॉलिसीबाजार के शेयरों में 40% तक की भारी गिरावट आई, जिससे कंपनी का मार्केट कैप ₹31,400 करोड़ घट गया।
-1790337786670_m.webp)
पॉलिसी बाजार के शेयरों में तेज गिरावट आई।
HighLights
पॉलिसीबाजार के शेयरों में 40% तक की गिरावट दर्ज।
IRDAI के बीमा कमीशन दर सीमित करने का प्रस्ताव।
पीबी फिनटेक का मार्केट कैप ₹31,400 करोड़ घटा।
नई दिल्ली। 24 और 25 सितंबर का दिन भारत की दिग्गज इंश्योरेंस वेब एग्रीगेटर कंपनी, पॉलिसी बाजार (Policy Bazaar) के लिए बहुत बुरे साबित हुए हैं। क्योंकि, कंपनी के शेयरों में 40 फीसदी तक की गिरावट आ गई। दरअसल, बीमा नियामक संस्था IRDAI का एक प्रस्ताव, पीबी फिनटेक (पॉलिसी बाजार की पैरेंट कंपनी) समेत अन्य फाइनेंशियल कंपनियों के लिए घातक साबित हुआ, जिसकी वजह से इनके शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। लेकिन, सबसे ज्यादा मार पॉलिसी बाजार के शेयरों पर देखने को मिली है।
पीबी फिनटेक के शेयरों में 2 दिनों के अंदर भारी गिरावट देखने को मिली और कंपनी का मार्केट कैप 31400 करोड़ रुपये घट गया।
IRDAI के प्रस्ताव से हुआ नुकसान
गुरुवार को बीमा वितरण प्लेटफॉर्म पीबी फिनटेक के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई, क्योंकि भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन इकोनॉमिक्स में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है। सरल शब्दों में समझें तो बीमा बिजनेस में कमीशन की दरों को सीमित करने की वकालत की गई है, जिससे इंश्योरेंस एग्रीगेटर कंपनियों की आय जुड़ी संभावनाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
कमीशन कम तो धंधे में मंदी
पॉलिसी बाज़ार का पूरा रेवेन्यू मॉडल बीमा कंपनियों से मिलने वाले कमीशन पर निर्भर है, बीमा नियामक के इन प्रस्तावों से उनके रेवेन्यू और मुनाफे पर गहरा असर पड़ने की आशंका है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने कहा कि अगर कमीशन रेट्स में 10% की कटौती होती है, तो PB Fintech की कुल कमाई में 10% से 12% तक की गिरावट आ सकती है।
3 दोस्तों की कंपनी
पॉलिसी बाजार, भारत की दिग्गज इंश्योरेंस वेब एग्रीगेटर कंपनी है, जिसकी स्थापना यशिश दहिया, आलोक बंसल और अवनीश निर्जर ने 2008 में गुड़गांव में की थी। इस कंपनी की शुरुआत का मकसद बीमा खरीदारी को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म देना था, और यहां से पॉलिसीबाजार एक ऑनलाइन ब्रोकर के रूप में विकसित हुआ।
ये भी पढ़ें - अब अफ्रीका में झंडा गाड़ेगी अनिल अग्रवाल की वेदांता, बनाएगी सबसे बड़ा स्मेल्टर प्लांट; प्रोडक्शन में 70000 टन की छलांग
18 वर्षों के दौरान पीबी फिनटेक ने एजेंट-आधारित वितरण, कॉर्पोरेट बीमा और यूएई में कारोबार जोड़कर, एक एकल बीमा बाज़ार के रूप में शुरू हुई इस कंपनी को एक व्यापक फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म सर्विस में बदल दिया है।
